नयी दिल्ली। मौजूदा कोरोना संकट के चलते बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में भारी कटौती की है। आरबीआई की ओर से रेपो रेट घटाए जाने के बाद बैंकों ने लोन के साथ साथ एफडी और बचत खाता ब्याज दरें भी घटाई हैं। इस बीच आईसीआईसीआई बैंक ने एक बार फिर से एफडी ब्याज दरों में कटौती करके अपने लाखों ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक ने चुनिंदा अवधियों की एफडी के ब्याज में आधा फीसदी की कटौती कर दी है। आइए जानते हैं किस अवधि पर कितना ब्याज मिलेगा।
2.5 फीसदी से 5.5 फीसदी तक ब्याज दर
ताजा संशोधन के बाद आईसीआईसीआई बैंक 7 दिनों से 29 दिनों की एफडी पर पर 2.5 फीसदी ब्याज देता रहेगा। 30 दिनों से लेकर 90 दिनों तक में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक ने 91 दिनों से 184 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर में 50 आधार अंकों (Basis Points) की कटौती की है। इस अवधि में 3.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बाकी अवधियों में भी कम हुआ ब्याज
आईसीआईसीआई बैंक ने अन्य एफडी अवधियों की ब्याज दरों में भी बदलाव किए हैं। 185 दिनों से 289 दिनों में मैच्योर होने वाली जमाओं पर आईसीआईसीआई बैंक 4.40 फीसदी की ब्याज दर देगा। बैंक ने 290 दिनों से 1 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दरों को 10 आधार अंक घटा कर 4.40 फीसदी कर दिया है। आइए जानत हैं कि आईसीआईसीआई बैंक की हर अवधि में मिलने वाली ब्याज दर कितनी है।
किस अवधि पर कितना ब्याज मिलेगा
7 से 14 दिन पर 2.50 फीसदी, 15 से 29 दिन पर 2.50 फीसदी, 30 से 45 दिन पर 3 फीसदी, 46 से 60 दिन पर 3 फीसदी, 61 से 90 दिन पर 3 फीसदी, 91 से 120 दिन पर 3.5 फीसदी, 121 से 184 दिन पर 3.5 फीसदी, 185 से 210 दिन पर 4.40 फीसदी, 211 से 270 दिन पर 4.40 फीसदी, 271 से 289 दिन पर 4.40 फीसदी, 290 दिन से 1 साल तक पर 4.4 फीसदी, 1 साल से 389 दिन पर 5 फीसदी, 390 दिन से 18 महीने पर 5 फीसदी, 18 महीने स 2 साल पर 5.1 फीसदी, 2 साल से 3 साल पर 5.1 फीसदी, 3 साल से 5 साल पर 5.35 फीसदी और 5 साल से 10 साल पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज
वरिष्ठ नागरिकों को आम निवेशकों की तुलना में 50 आधार अंक (बीपीएस) अधिक ब्याज दर मिलती रहेगी। ताजा बदलाव के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से 10 वर्षों तक मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी से 6.3 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
