ICICI Removed Credit Card Benefits: अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो जान लीजिए की बैंक द्वारा उनमें जल्द ही कई बदलाव किए जाने वालें हैं। इनके फीचर्स और चार्ज में भी बैंक के द्वारा बदलाव किया जा सकता है। आ रही खबर के मुताबिक कुछ क्रे़डिट कार्ड्स पर मिलने वाली सुविधाओं को भी कम कर सकता है। आपको बताते चलें कि पहले एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कई दूसरे बैंकों के द्वारा भी साल 2023 में ऐसे बदलाव किए गए थे।
खास तौर पर एचडीएफसी बैंक ने अपने रेगलिया क्रेडिट कार्ड के फ्री लाउन्ज एक्सेस के लिए हर 3 महीने में कम से कम 100000 रुपए तक की ट्रांजैक्शन की शर्त रखी है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इन सभी बैंक में एयरपोर्ट लाउन्ज एक्सेस के लिए एक मिनिमम ट्रांजैक्शन रखा है।

आपको बताते चलें कि आईसीआईसीआई बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड के नियम में किए गए परिवर्तन 1 अप्रैल 2024 से लागू किए जाएंगे। इन नियमों में बदलाव के तहत आपको आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से लाउंज एक्सेस के लिए एक कैलेंडर क्वार्टर में कम से कम 35000 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आपने कैलेंडर क्वाटर 35000 रुपए खर्च किए हैं तो, तो अगले क्वार्टर में एक कॉम्प्लीमेंट्री लाउन्ज एक्सेस मिल जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की जनवरी से लेकर मार्च तक के महीने में 35000 रुपए का ट्रांजैक्शन किया है, तो उसको अप्रैल से लेकर जून 2024 के क्वार्टर में फ्री लाउंज एक्सेस का फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक कोरल क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई एक्सप्रेशंस क्रेडिट कार्ड में लाउंज एक्सेस के लिए आपको कम से कम 5000 रुपए का ट्रांजैक्शन करना होता है।
किन-किन कार्डों पर हो रहा नए क्राइटेरिया का असर
आपको बताते चलें की नए लाउंज एक्सेस के क्राइटेरिया को आईसीआईसीआई बैंक के इन क्रेडिट कार्ड पर लागू किया गया है।
कोरल क्रेडिट कार्ड, सिक्योर्ड कोरल वीजा क्रेडिट कार्ड, कोरल अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड, सिक्योर्ड कोरल क्रेडिट कार्ड, कोरल कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड, एनआरआई कोरल क्रेडिट कार्ड, लीडदन्यू कोरल क्रेडिट कार्ड, कोरल रुपे क्रेडिट कार्ड, मास्टरकार्ड कोरल क्रेडिट कार्ड, एक्सप्रेशंस क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक वीजा कार्ड के द्वारा माइन क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक मास्टरकार्ड के द्वारा माइन क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर विजा क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक मास्टर क्रेडिट कार्ड, मेकमायट्रिप आईसीआईसी बैंक प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसी बैंक मैंचेस्टर यूनाइटेड प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड, चेन्नई सुपर किंग्स आईसीआईसी बैंक क्रेडिट कार्ड, स्पीड्ज आईसीआईसी बैंक क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसी बैंक पराक्रम सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसी बैंक बिजनेस ब्लू एडवांटेज कार्ड, आईसीआईसी बैंक मेकमाईट्रिप मास्टरकार्ड बिजनेस प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड
आपको बताते चलें की ऐसे कार्डधारकों का भी एक वर्ग है, जो आजीवन मुफ्त कार्ड इस्तेमाल मिड-रेंज कार्ड इस्तेमासल करते हैं और उन पर कोई व्यवसाय नहीं करते हैं और फिर भी इन कार्ड्स द्वारा दी जाने वाली
हवाईअड्डा लाउंज का उपयोग करते हैं।
हालांकि अगर कस्टमर ने कोई खास ट्रांजैक्शन नहीं किया है तो भी बैंक उनको दी जाने वाली सुविधाओं को रद्द नहीं कर सकता है। इस लिए बैंक ने कार्ड होल्डर्स को दी जाने वाली सुविधाओं में कमी करने और बदलाव करने का फैसला लिया है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
