लॉकडाउन के बीच सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के बाद अब प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है।
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के बाद अब प्राइवेट सेक्टर का बड़ा बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी स्कीम की पेशकश की है। बता दें कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक भी सीनियर सिटिजन के लिए एक स्कीम लेकर आ चुका है।

आईसीआईसीआई बैंक ने शुरू की नई एफडी स्कीम, मिलेगा हाई इंट्रेस्ट रेट का ऑफर
आईसीआईसीआई बैंक ने गुरुवार को सीनियर सिटीजन्स के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। बैंक ने इस स्कीम का नाम आईसीआईसीआई बैंक गोल्डेन इयर्स एफडी नाम रखा है। इस स्कीम के तहत अगर कोई सीनियर सिटीजन्स 5 से 10 साल के लिए 2 करोड़ की एफडी करता है तो उसे सालाना आधार पर 6.55 फीसदी इंटेस्ट रेट मिलेगा। बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक के लाइबिलिटी हेड ने कहा कि हम सीनियर सिटीजन्स के रिलेशन को तरजीह देते हैं। बहुत से सीनियर सिटीजन्स के लिए एफडी की ब्याज ही इनकम का साधन है। इस बात को ध्यान मे रखते हुए हमने यह स्कीम लॉन्च की है। जिसमें हाई इंट्रेस्ट रेट का ऑफर पेश कर रहे हैं।
जानिए स्कीम की खास विशेषताएं
- यह स्कीम केवल 20 मई से 21 सितंबर तक के लिए शुरू की गई है। यानी 21 सितंबर के बाद अगर कोई सीनियर सिटीजन्स इस स्कीम को लेना चाहें तो नहीं मिलेगी।
- इस स्कीम पर जनरल एफडी के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा इंट्रेस्ट रेट मिलेगा।
- यह स्कीम नई एफडी के साथ ही पुरानी एफडी को रीन्यू कराने पर भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
- यह स्कीम 5 साल 1 दिन से 10 साल तक के लिए 2 करोड़ तक की जमा पर लागू होगी।
- इस स्कीम के तहत एफडी के प्रिंसिपल अमाउंट और उस पर तब तक के इंट्रेस्ट की रकम को जोड़कर जो रकम होगी, उसके 90 फीसदी तक का लोन लेने की भी सुविधा मुहैया कराई गई है।
- इसके साथ ही आप क्रेडिट कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।
- यह खास एफडी आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से खोला जा सकता है। आनलाइन के लिए नेट बैंकिंग होना जरूरी है।
- बता दें कि ग्राहक बैंक की इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर एफडी खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, वो आईसीआईसीआई बैंक की नजदीकी शाखा में विजिट कर सकते हैं।
एचडीएफसी बैंक की सीनियर सिटीजंस केयर स्कीम
एचडीएफसी बैंक ने सीनियर सिटीजंस के लिए सीनियर सिटीजन केयर एफडी नाम से स्कीम शुरू की है। बैंक अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल से अधिक और 10 साल से कम अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से 0.75 फीसदी अधिक ब्याज देगा। बता दें कि 5 साल तक के जमा पर वरिष्ठ नागरिकों और अन्य की तुलना में 0.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस स्कीम के तहत निवेश करने पर अधिकतम 6.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
एसबीआई ने भी शुरू की नई स्कीम
हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सीनियर सिटिजंस के लिए एसबीआई वीकेयर नाम से नई डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के तहत शुरू की गई है। इस स्कीम में सीनियर सिटिजंस को आम एफडी से मिलने वाले ब्याज से 0.80 % ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ 30 सितंबर 2020 तक लागू रहेगी। तय अवधि में इस स्कीम में रजिस्टर कराने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में भी निवेश का विकल्प
अगर आप जमा पर अच्छा हैं तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको 7.4 फीसदी ब्याज की पेशकश की जाती है यानी इस स्की म में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद ये अकाउंट खोला जा सकता है। वीआरएस लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications