नई दिल्ली, नवंबर 15। क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाने वालों के लिए कम पहचान वाले क्रिप्टो कॉइन का एक झटके में हजारों फीसदी रिटर्न देना अब कोई नयी बात नहीं रह गया है। स्क्विड, शीबा इनु और कोकोस्वैप ने ऐसा ही किया है। ये सभी क्रिप्टोकरेंसी एक-एक दिन में हजारों फीसदी रिटर्न दे चुकी हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। ये है हस्कीएक्स। इस नए क्रिप्टो कॉइन ने पिछले 24 घंटों में लगभग 67,000 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस डिजिटल टोकन की मार्केट वैल्यू 1.5 अरब डॉलर हो गयी है। ये टोकन 24 घंटों में केवल 0.000000008738 डॉलर से बढ़ कर 0.000001485 डॉलर पर पहुंच गया था।
सर्कुलेशन में हैं 990,030.97 अरब टोकन्स
यह सोमवार दोपहर 1.30 बजे 0.000001477 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक दिन में 1.06 मिलियन डॉलर वैल्यू के टोकन के साथ हस्कीएक्स की ट्रेडिंग में लगभग 3,450 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस समय सर्कुलेशन में कुल 990,030.97 अरब टोकन हैं। विश्लेषकों का कहना है कि डॉग-थीम वाले कॉइन इस समय चलन में हैं और हस्कीएक्स टोकन इन्हीं में शामिल हो गया है।
रीबेसिंग का नया कंसेप्ट आया
जानकार बताते हैं कि हस्कीएक्स सप्लाई में बढ़ोतरी या कमी को एडजस्ट करने के लिए "रीबेसिंग" नाम से एक नया कंसेप्ट लेकर आया है। रीबेस यह सुनिश्चित करता है कि टोकन की सर्कुलेटिंग सप्लाई में वृद्धि या कमी के बावजूद टोकन की वैल्यू नहीं बदलती है। खास कर कीमतों में गिरावट आने पर रीबेस शुरू हो जाता है। यह हस्कीएक्स में आई तेजी के कारणों में से एक रहा है।
हस्कीएक्स है डीफ्लेश्नरी टोकन
हस्कीएक्स एक डीफ्लेश्नरी टोकन है, जिसका मतलब है कि सप्लाई हमेशा कम हो रही है, जिससे यह अधिक से अधिक दुर्लभ हो गया है। हर हस्कीएक्स लेनदेन पर टैक्स लगाया जाता है, और सिक्कों का एक छोटा प्रतिशत खत्म कर दिया जाता है। लेकिन इन्हें होल्ड करना फायदेमंद भी हो सकता है।
एक नया मीमकॉइन
हस्कीएक्स एक नया मीमकॉइन है और इसकी कीमत में अचानक वृद्धि एक शॉर्ट टर्म वाली घटना हो सकती है। वैसे जानकार निवेशकों से ऐसे टोकन में निवेश करते समय सतर्क रहने और जोखिम को कम करने के लिए अपने पोर्टफोलियो में कई क्रिप्टो एसेट के जरिए विविधता लाने के लिए कहते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
बाजार के विशेषज्ञों और विश्लेषकों का कहना है कि निवेशकों को निवेश करने से पहले टोकन को समझना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार हस्कीएक्स टोकन में कुछ दिक्कत की संभावनाएं हैं और इसमें पैसा लगाने से पहले आपको छानबीन कर लेनी चाहिए। इस कॉइन में लगभग शून्य लिक्विडिटी और हाई ट्रांजेक्शन शुल्क है। इसके अलावा, रीबेसिंग आपकी होल्डिंग को कम करता है और आपके निवेश को प्रभावित करता है। बता दें कि इससे पहले कोकोस्वैप ने केवल एक दिन में 76,200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। 24 घंटे के भीतर 0.009999 डॉलर से 7.63 डॉलर पर पहुंच गया था। यह कॉइन एथेयरियम से बाइनेंस स्मार्ट चेन पर स्विच कर रहा है। ये कोकोस्वैल ते लिए "गेम चेंजिंग" माइग्रेशन साबित हुआ है। यह माइग्रेशन अधिक यूजर्स को साइन इन करने की अनुमति देता है और बाइनेंस इकोसिस्टम में गेमर्स के एक बड़े समुदाय को एक्सेस देता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications