
Investment Idea for 2023 : अकसर आप अपनी जॉब के बाकी बचे वर्षों की गिनती करते होंगे और यह समझने की कोशिश करते होंगे कि रिटायरमेंट के बाद आप कैसे गुजारा करेंगे? हो सकता है आने वाले वर्षों के लिए आपने बड़ी योजनाएँ बनाना शुरू कर दिया हो। पर रिटायरमेंट के बाद तैयारी एक कठिन काम है। इसलिए बेहतर है कि आप समय रहते ही रिटायरमेंट के बाद के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर लें। आप रिटायरमेंट के साथ-साथ दूसरे टार्गेट के लिए भी फंड तैयार कर सकते हैं। पर एक बड़ा फंड बनाएं कैसे? आइए हम आपको 2023 में शुरू करने लायक कुछ दिलचस्प निवेश ऑप्शनों की जानकारी देते हैं।
रियल एस्टेट
रियल एस्टेट मार्केट में हॉस्पिटेलिटी, हाउसिंग, कमर्शियल, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग जैसी इंडस्ट्रीज में भारी संभावनाएं हैं। यह देश में सबसे तेजी से बढ़ते इंडस्ट्रीज में से एक है, क्योंकि यह हाई यील्ड प्रोवाइड करता है। इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प भी माना जाता है। इसमें जोखिम कम है और निर्माण पूरा होने के तुरंत बाद रियल एस्टेट की कीमतों में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा, जब निवेशक को बड़ी रकम की आवश्यकता होती है, तो इसे बेच कर बड़ी रकम एक साथ हासिल की जा सकती है।
सबसे अधिक रिटर्न
जानकार कहते हैं कि यदि आप इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि रियल एस्टेट में पैसा कैसे और कब निवेश करना है, तो ये एक वर्ष में आपके निवेश को दोगुना कर सकते हैं। क्योंकि इसमें टेंजिबल प्रॉपर्टी में निवेश शामिल है, तो वैल्यू धीरे-धीरे बढ़ेगी। मगर बिना शक रियल एस्टेट सबसे अधिक रिटर्न दिला सकता है। हालांकि अधिक लाभ कमाने के लिए, आपको अपनी जमीन बेचने के लिए सबसे अच्छे समय को चुनना होगा।
शेयर और म्यूचुअल फंड
जब आप अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपको कुछ जोखिम उठाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इसी तर्ज पर स्टॉक / शेयर में निवेश एक ऑप्शन है। यह निवेश करके मजबूत रिटर्न की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक अच्छा विकल्प बना हुआ है। स्टॉक्स आपको ग्रोथ कर रही कंपनियों में सीधे निवेश करने और उनके मुनाफे से लाभ उठाने की सुविधा देते हैं। हालांकि, यह एक जोखिम वाला निवेश विकल्प है। इक्विटी (स्टॉक) में डायरेक्ट निवेश का विकल्प है इक्विटी म्यूचुअल फंड। एक म्यूचुअल फंड एक खास सेगमेंट की कंपनियों का एक कॉम्बिनेशन होता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करके, आप अपने पैसे को कई कंपनियों और क्षेत्रों में डायवर्सिफाई कर सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों के मुताबिक बेस्ट फंड चुनने के लिए म्यूचुअल फंड सलाहकार की मदद ले सकते हैं।
कमोडिटीज भी है विकल्प
2023 में कमोडिटीज एक अच्छा निवेश ऑप्श हो सकता है। डेटा के अनुसार पिछले 10 वर्षों में सोने ने 70.12% रिटर्न दिया है। सभी ऐसी एसेट्स के बीच सोना एक सुरक्षित ऑप्शन भी है। इस तरह के अन्य ऑप्शनों में क्रूड ऑयल, चांदी शामिल है। जब आप सही विकल्प चुनते हैं और उसी के अनुसार निवेश करते हैं तो आपका निवेश आपको अधिकतम रिटर्न दे सकता है। यानी निवेश ऑप्शन के साथ-साथ आपकी प्लानिंग भी मायने रखती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
