नई दिल्ली, मई 16। यदि आप छोटी अवधि में बढ़िया रिटर्न कमाना चाहते हैं तो हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की एन3 सीरीज टैक्स फ्री बॉन्ड एक बेहतरीन दांव हो सकता है। ये एक शॉर्ट टर्म बॉन्ड हैं, जिनमें आपको अगले 10 महीने में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। हुडको एन3 टैक्स फ्री बॉन्ड एनएसई पर लिस्टेड हैं और मार्च 2022 के महीने में समाप्त हो जाएंगे। इन बॉन्ड पर ब्याज दर 8.10 फीसदी है। आगे जानिए इन बॉन्ड्स की बाकी डिटेल।
कितनी है मौजूदा कीमत
मौजूदा समय में प्रत्येक बॉन्ड की कीमत 1020 रु है। इसलिए, यदि आप इन बांड्स को 1,020 रुपये के मौजूदा बाजार भाव पर खरीदते हैं और सिर्फ 10 महीने के लिए रखते हैं तो बढ़िया टैक्स फ्री रिटर्न मिलेगा। अब इस बात को एक उदाहरण से समझते हैं। यदि आप 1 लाख रुपये के ये बॉन्ड खरीदते हैं तो 1,000 रुपये के फेस वैल्यू वाले ऐसे आपको 98 बांड प्राप्त होंगे। इस पर आपको 81 रुपये प्रति बांड (8.1%) वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज मिलेगा, जो कि 7938 रुपये है। यानी आपको 1 लाख रु सिर्फ 10 महीनों में 7938 रु मिल जाएंगे और वो भी टैक्स फ्री।
एफडी से कहीं बेहतर
यह देखते हुए कि बैंक एफडी पर इस समय केवल 5.5% तक की प्रति वर्ष ब्याज दर ऑफर की जा रही है और भी पूरी तरह से टैक्सेबल है। तो यह बॉन्ड कहीं अच्छा ऑप्शन है। हालांकि आपको ये बॉन्ड 1,020 रुपये के रेट पर भी खरीदना चाहिए। इससे ऊपर की कीमतों पर इन बॉन्ड्स को न खरीदने की सलाह दी जा रही है।
मार्च 2022 के बाद क्या होगा
मार्च 2022 में बॉन्ड धारकों का नाम, बैंक अकाउंट नंबर आदि उनके डीमैट खाते से लिए जाएंगे और उन्हें ब्याज के साथ-साथ मूल निवेश राशि दे दी जाएगी। तो आपको वह राशि मार्च के महीने में प्राप्त होगी। निवेशक कुछ अन्य लिस्टेड बॉन्डों में निवेश करने पर भी विचार कर सकते हैं। इनमें आरईसी, आईआरएफसी, पीएफसी आदि शामिल हैं। यहां आपके पास अच्छा रिटर्न कमाने का मौका है। ये बॉन्ड आमतौर पर उन निवेशकों के लिए बढ़िया है जो उच्चतम टैक्स ब्रैकेट में हैं।
इस बात का रखें ध्यान
हालांकि, इन बॉन्ड्स को खरीदने की सही चीज है कि आप इन्हें उचित रेट पर खरीदें। आपकी पोस्ट टैक्स यील्ड कम नहीं होनी चाहिए। इनमें से कुछ बॉन्ड को बड़े सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों द्वारा जारी किया गया और इनकी एक्सपायरी अलग अलग है। ये काफी हद तक सुरक्षित हैं क्योंकि इन सभी को सरकारी कंपनियों ने जारी किया है। यदि आप 2030 तक की अधिक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते है तो ऐसे भी बॉन्ड उपलब्ध हैं।
निवेश करें या नहीं
सबसे पहली बात कि हुडको या किसी और के बॉन्ड निवेश करना या न करना पूरी तरह से आपका अपना फैसला है। यहां निवेश की सलाह नहीं दी जा रही। अन्य बॉन्ड में 7.15% भारत सरकार (टैक्सेबल) बचत बॉन्ड भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार 1 जुलाई 2020 से बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया। इन पर एनएससी से संबंधित फ्लोटिंग दर से ब्याज मिलता है। वर्तमान में यह रेट 7.15% है और इसे एनएससी दर के आधार पर हर छह महीने में संशोधित किया जाता है। इन बॉन्डों पर आपको इकट्ठे ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता। इन बॉन्ड्स को आप एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और अन्य बैंकों की शाखाओं से खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
