Tricks to Reduce Electricity Bill at Home: भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। एक तरफ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलिंग का सहारा लेते हैं तो दूसरी ओर बिजली का बिल उनकी टेंशन को दोगुना कर देता है।

एसी चलाने पर महीने के अंत में लंबा-चौड़ा बिल हाथ लगता है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से बिजली के बिल को कम करने के लिए कुछ आप टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
एसी का ऐसे करें यूज
अगर आप एसी का टेंपरेचर एकदम लो पर सेट कर देते हैं तो यह तरीका सही नहीं है क्योंकि इससे बिजली की खपत बहुत अधिक होती है।
नॉर्मल टेंपरेचर पर आप एसी को रूम ठंडा करने दे और इससे आप बिजली के बिल को भी कम कर सकते हैं।
इसके अलावा आप एसी का टाइमर सोने से पहले भी सेट कर सकते हैं, ऐसा करने से 1-2 घंटे के बाद खुद ही आपका एसी बंद हो जाएगा और एसी आराम से रूम को भी ठंडा कर देगा।
एसी की सर्विसिंग सही समय पर करवाएं
नियमित सर्विसिंग से आपका एसी सही परफार्मेंस देगा। इससे एसी में होने वाली प्रॉब्लम भी सामने आ जाती है और आप जल्दी उसे सही भी करवा पाते हैं।
यह एसी में बाद में होने वाली बढ़ी परेशानी होने से भी रोकता है। एसी की सही समय पर सर्विसिंग होना बहुत जरूरी है क्योंकि नियमित सर्विसिंग धूल और गंदगी को हटाकर एसी की हवा की क्वालिटी में सुधार करने में मददगार साबित होता है।
एसी के इस मोड का करें यूज
आपको बता दें कि आप जैसे ही अपने एसी को आटो मोड पर सेट करते हैं तो इससे एसी के ड्राई मोड, कूल मोड और हीट मोड भी ऑन हो जाते हैं और ऐसे में एसी का आटो मोड टेम्प्रेचर के अनुसार अपने आप स्पीड और कूलिंग को मैनेज करता है।
यह मोड रूम के तापमान की लगातार निगरानी करता है और उसी के अनुसार एसी की सेटिंग करता है। सिर्फ यही नहीं, एसी का आटो मोड ही यह भी सेट करता है कि कब एसी का फैन चलेगा, कब कंप्रेसर ऑन रहेगा कब बंद रहेगा।
सोलर पैनल का करें यूज
अगर आप चाहते हैं कि बिजली बिल कम आए तो आप अपने घर पर सोलर पैनल भी लगवा सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने पूरे घर की बिजली को कम कर सकते हैं।
आप बिजली चली जाने पर भा घर में लाइट और फैन का यूज कर पाएंगे। सिर्फ यही नहीं, सोलर पैनल लगवाने के लिए कई राज्यों की सरकारें सब्सिडी भी देती हैं।
आप अगर सोलर पैनल नहीं लगवाना चाहते हैं तो मार्केट में कई प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध हैं जो सूरज की रोशनी से चार्ज होते हैं। इन डिवाइस को भी यूज कर सकते हैं और बिजली के बिल को कम कर सकते हैं।
5 स्टार इलेक्ट्रिक डिवाइसेस को यूज करें
आप 5 स्टार इलेक्ट्रिक डिवाइसेस का यूज कर सकते हैं क्योंकि इनसे बिजली की खपत कम होती है। आपको बता दें कि अन्य डिवाइसेस की तुलना में 5 स्टार बीईई रेटिंग प्रोडक्ट से बिजली का खर्च कम होता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
