बदलते जमाने के साथ अब गृहणियां भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऑफिस न जाकर घर से कई ऑनलाइन कार्य कर रही हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी वाइफ को रेगुलर इनकम आती रहे और वो किसी पर निर्भर न रहे।
नई दिल्ली, फरवरी 16। बदलते जमाने के साथ अब गृहणियां भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऑफिस न जाकर घर से कई ऑनलाइन कार्य कर रही हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी वाइफ को रेगुलर इनकम आती रहे और वो किसी पर निर्भर न रहे। तो आज ही आपको नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करना चाहिए। आप पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम खाता खोल सकते हैं। किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर पत्नी के नाम से न्यू पेंशन सिस्टम अकाउंट खोल सकते हैं। एनपीएस अकाउंट आपकी पत्नी को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्त रकम देगा। साथ ही हर महीने उन्हें पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम भी होगी। इतना ही नहीं, एनपीएस अकाउंट के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी।

1000 हजार रुपए तक निवेश
एनपीएस में निवेश करने पर आपको सालाना 10-11 प्रतिशत रिटर्न मिलता है। ऐसे में जब आपकी उम्र 60 साल की होगी आपके खाते में इतने पैसे जमा हो जाएंगे कि बुढ़ापा आराम से कट जाएगा। आप एनपीएस अकाउंट में अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं। आप सिर्फ 1,000 रुपये से भी एनपीएस अकाउंट खोल सकते हैं। 60 वर्ष की उम्र में एनपीएस अकाउंट मैच्योर हो जाता है। आप इसे 5 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं।
पैसा पूरी तरह रहता है सुरक्षित
एनपीएस केंद्र सरकार की सोशल सिक्योरिटी स्कीम है। इस स्कीम में आप जो पैसा निवेश करते हैं उसका प्रबंधन फंड मैनेजर करते हैं। एनपीएस में आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। एनपीएस ने शुरुआत के बाद से अब तक सालाना औसतन 10 से 11 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
45 हजार रु तक की मासिक इनकम
अगर आपकी पत्नी की उम्र 30 साल है और आप उनके एनपीएस अकाउंट में हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करते हैं तो उम्र 60 साल तक उनके अकाउंट में 1.12 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे। उनको इसमें से लगभग 45 लाख रुपये मिल जाएंगे। इसके अलावा उनको हर महीने 45,000 रुपये के आसपास मिलने लगेगी।
एसबीआई में ऑनलाइन खोलें एनपीएस अकाउंट
- आनलाइन एनपीएस अकाउंट खोलने के लिए एसबीआई की नेट बैंकिंग सुविधा आपके पास होनी चाहिए।
- इसके लिए पहले http://www.onlinesbi.com पर जाना होगा।
- उसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- होमपेज खुलने के बाद पेमेंट और ट्रांसफर टैब पर जाकर 'NPS contributions' सेलेक्ट करना होगा।
- एनपीएस अकाउंट में योगदान देने के लिए फिर जरूरी प्रॉसेस पूरा करना होगा।
- एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जो रकम हर महीने अकाउंट में जमा करनी होगी, वह बैंक बचत खाते से खुद ही कट जाएगी।
- आपका यह योगदान अकाउंट खोले जाने के बाद से लगातार 60 साल की उम्र तक चलता रहेगा।
आधार को एनपीएस खाते से ऑनलाइन ऐसे लिंक करें
- सबसे पहले सीआरए के इस वेबसाइट पर जाएं, वहां इस लिंक https://cra-nsdl.com/CRA/ पर एनपीएस खाते में लॉग इन करें।
- अपडेट डिटेल सेक्शन में जाएं, अपडेट आधार/पता डिटेल विकल्प चुनें।
- आधार संख्या दर्ज करें और ओटीपी जनरेट बटन पर क्लिक करें।
- लिंकिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए NSDL e-Gov पर आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें।
- आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को दिए गए बॉक्स में दर्ज करें और "जारी रखें" बटन पर क्लिक करें। सफल ऑथेंटिकेशन के बाद आपका आधार एनपीएस खाते से जुड़ जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications