How to Invest In Government Bonds Online : आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन हैं जिसमें तय समय तक पैसा लगाने के बाद मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न मिलता है। आम लोगों के साथ सरकार भी पैसा जुटाने के लिए कई तरह के स्कीम में निवेश करती है। वहीं, फंड जुटाने के लिए सरकार निवेश के अलावा भी कई तरह के स्कीम लॉन्च करती है, जिसमें आम लोग भी निवेश कर सकते हैं।

ऐसा ही एक तरीका है सरकारी बॉन्ड जारी करना। सरकार फंड जुटाने के लिए सरकारी बॉन्ड जारी करती है जो निवेशकों को निश्चित या अस्थायी रिटर्न अर्जित करने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करते हैं। ये बॉन्ड आमतौर पर लॉन्ग टर्म इंफ्रास्ट्रक्चरल प्रोजेक्ट्स औैर कंस्ट्रक्शन परियोजनाओं के लिए जारी की जाती है।
यदि आप सरकारी बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो यहां पर हम आपको ऑनलाइन निवेश करने का तरीका बता रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रिटेल निवेशकों के लिए सरकारी बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने का सरल और सहज तरीका उपलब्ध कराया है। सरकारी बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने के फायदे भी मिलते हैं। तो चलए जानते हैं डिटेल में...
सरकारी बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने का स्टेप
सरकारी बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश करने का तरीका बहुत सरल और सहज है। नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन कर निवेशक ऑनलाइन सरकारी बॉन्ड में सफलतापूर्वक निवेश कर सकते हैं -...
डीमैट/आरडीजी खाता खोलें
सरकारी बॉन्ड में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट की जरूरत होती है। हालांकि, यदि आप आरबीआई रिटेल डायरेक्ट के ज़रिए निवेश कर रहे हैं, तो आपको डीमैट खाते की ज़रूरत नहीं है। यहां पर आपको आरबीआई रिटेल डायरेक्ट के आधिकारिक वेबसाइट rbiretaildirect.org.in पर जाकर एक रिटेल डायरेक्ट गिल्ट (RDG) खाता खोलना होगा। यह बिल्कुल फ्री होता है।
वहीं, ब्रोकर या स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए निवेश कर रहे हैं, तो आपके बैंक खाते से जुड़ा एक डीमैट अकाउंट होना ज़रूरी है। यहां पर आपके द्वारा खरीदे गए सरकारी बॉन्ड को इलेक्ट्रॉनिक रूप से रखा जाता है।
केवाईसी पूरा करें और आरबीआई रिटेल डायरेक्ट या ब्रोकर ऐप पर रजिस्ट्रेशन करें
निवेशक के लिए जरूरी है कि केवाईसी की औपचारिकताओं को ध्यानपूर्वक पूरा करें। इसके बाद आरबीआई रिटेल डायरेक्ट (rbiretaildirect.org.in) पर या एनएसई गोबिड या बीएसई डायरेक्ट से जुड़े ब्रोकर प्लेटफ़ॉर्म (जैसे, ज़ेरोधा, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, अपस्टॉक्स, ग्रो या अन्य ब्रोकिंग प्लैटफॉर्म) के ज़रिए अपना रजिस्ट्रेशन करें।
लॉग इन कर बैंक अकाउंट को लिंक करें
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना अपने अकाउंट में लॉग इन करें और खरीदारी के दौरान पेमेंट करने को लेकर सेविंग बैंक उकाउंट को लिंक करें।
उपलब्ध बॉन्ड में से चुनें
जो भी सरकारी बॉन्ड नीलामी या बॉन्ड खुला है उसे देखें, समझे और आरबीआई रिटेल डायरेक्ट या एनएसई गोबिड/बीएसई डायरेक्ट से जुड़े एप्लिकेशन के माध्यम से जारी किए गए बॉन्ड को खरीदें।
खरीदने से पहले बॉन्ड के साइज, मैच्योरिटी पीरियड और निवेश राशि विशेष रूप से चुनें। नीलामी विंडो (जिस समयावधि तक खुला रहेगा) के दौरान अपनी बोली जमा करें या सेकेंडरी मार्केट में उपलब्ध होने पर सीधे खरीदारी करें।
ऑनलाइन पेमेंट करें
अपनी वित्तीय क्षमता और टारगेट हिसाब से बॉन्ड को चुनें और फिर लिंक किए गए बैंक अकाउंट से यूपीआई या नेट बैंकिंग का उपयोग कर पेमेंट करें। नीलामी के लिए धनराशि केवल तभी डेबिट की जाती है जब अलॉटमेंट सफल होता है। यदि आपको बॉन्ट अलॉट नहीं होते हैं तो आपके द्वारा किया गया पेमेंट वापस कर दिया जाता है।
बॉन्ड क्रेडिट होने पर ट्रैक करें
यदि आपको सरकारी बॉन्ड मिलता है तो आपके आरडीजी खाते (यदि आरबीआई रिटेल डायरेक्ट का उपयोग कर रहे हैं) या आपके डीमैट खाते (यदि ब्रोकर का उपयोग कर रहे हैं) में जमा हो जाते हैं, जहां पर आप जाकर उसे ट्रैक कर सकते हैं।
सरकारी बॉन्ड में ऑनलाइन निवेश के फायदे
- यहां पर विभिन्न सरकारी सिक्योरिटीज आसानी से मिल जाते हैं। की आसान उपलब्धता।
- RBI रिटेल डायरेक्ट या ब्रोकर ऐप्स के माध्यम से निवेश करना सबसे आसान होता है।
- सुरक्षित लेनदेन और सॉवरेन सपोर्ट के साथ डेटा रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहता है।
- एक ही डीमैट खाते में पोर्टफोलियो को मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
- सबसे खास बता कि यहां पर सेकेंडरी मार्केट्स में बॉन्ड की तुलना कर सकते हैं और आसानी के साछ ट्रेडिंग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक



Click it and Unblock the Notifications