Investment Plan: इस साल दिवाली दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाई गई थी. दिवाली से पहले या अब तक कई लोगों को दिवाली बोनस मिल चुका है. दिवाली बोनस को आप सही जगह इनवेस्ट कर, इसे भविष्य में सही तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कि आप दिवाली बोनस को कहां-कहां निवेश कर सकते हैं.

दिवाली के अवसर पर कई लोगों को गिफ्ट या बोनस मिलता है. लेकिन इस बोनस का इस्तेमाल लोग घरेलू इस्तेमाल में ही कर देते हैं. लेकिन आप इसे स्मार्ट तरीके से निवेश कर सकते हैं. जिससे आप भविष्य के लिए मोटा फंड बनकर तैयार कर सकते हैं.
वहीं ऐसा करके आप इस बोनस के पैसों को घर खर्च में उड़ाने से बचा सकते हैं. इसके साथ ही बोनस का सही इस्तेमाल कर सकते हैं.
लोन का प्री-पेमेंट करना
अगर आपने बैंक से किसी भी तरह का लोन लिया है, तो आप बोनस का इस्तेमाल इस लोन के प्री-पेमेंट के लिए कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके लोन का प्रिंसिपल अमाउंट कम हो जाएगा. वहीं आपको आगे जाकर ईएमआई देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
प्रिंसिपल अमाउंट को पहले पे कर आपका आगे जाकर ब्याज और ईएमआई दोनों ही कम लगेगा.
बच्चों के नाम से खोले बैंक एफडी
आप इस बोनस का इस्तेमाल बच्चे के नाम पर एफडी खोलकर भी कर सकते हैं. आप बोनस का पूरा हिस्सा या एक हिस्सा बच्चे के लिए बैंक में एफडी खोल निवेश कर सकते हैं. ये आपके बोनस अमाउंट पर निर्भर करता है. एफडी एक सुरक्षित निवेश रहेगा. वहीं आपको इसमें गारंटी रिटर्न मिलता है.
बाद में आप इस एफडी का इस्तेमाल बच्चे की शिक्षा या शादी के लिए कर सकते हैं.
सोने में करें निवेश
आप चाहें तो दिवाली के बोनस का इस्तेमाल सोना खरीदने में भी कर सकते हैं. भारत में बहुत से लोग सोने को निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प मानते हैं. सोना खरीदना सिर्फ निवेश से नहीं जुड़ा है. इसे संस्कृति से भी जोड़ा गया है.
सोने में निवेश कर गहनों का शौक पूरा हो जाता है. इसके साथ ही निवेश भी हो जाता है.
इमरजेंसी फंड
आज के दौड़ में हर किसी को एक इमरजेंसी फंड बनाकर तैयार करना चाहिए. आपको जिंदगी के किस मौड़ पर पैसों की जरूरत पड़े. इसका कोई भरोसा नहीं है. इसे में आप हमेशा एक इमरजेंसी फंड तैयार करें. इस इमरजेंसी फंड में आप अपना दिवाली बोनस का अमाउंट भी शामिल कर सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
