Marriage Loan Details in Hindi: अगर आप शादी करने वाले हैं या फिर आपके घर में शादी है और आप मैरिज लोन के लिएअलग-अलग बैंक्स में अप्लाई कर रहे हैं लेकिन आपको कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही तो परेशान मत होइए क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे बेहद आसानी से मैरिज लोन प्राप्त कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप पीएफ लोन की भी मदद से अपने शादी के खर्चों को पूरा कर सकते हैं। कोई भी नौकरीपेशा व्यक्ति आसानी ने अपने PF पर लोन ले सकते हैं।

कैसे मिल सकता है आपके पीएफ पर मैरिज लोन?
आपको बता दें कि इसके लिए कुछ नियम होते हैं। सबसे पहली बात कि पीएफ खाता रखने वाला व्यक्ति लोन के रूप में खाते से पैसे निकाल सकता है। ईपीएफ योजना में किया गया योगदान आपको उनकी सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त अच्छी रकम निकालने में मदद करता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि इस लोन में आपको किसी भी तरह के संपत्ति के कागज गिरवी रखने की जरूरत नहीं है, आपको अपने पीएफ एकाउंट में जमा राशि के आधार पर लोन मिल जाता है।
आपको बता दें कि आप पर्सनल लोन की तरह इस लोन में पैस नहीं ले सकते, इसके लिए आपको जमा राशि के आधार पर पैसा मिलता है। याद रहे अगर आपका पीपीएफ अकाउंट एक्टिव नहीं है तो आप उस पर लोन नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा जब तक पीपीएफ पर लिया गया पहला लोन चुकता नहीं हो जाता, उस पर दूसरा लोन नहीं लिया जा सकता।
मिल सकता है इतने रुपए तक का लोन
पीएफ एकाउंट के लोन में आपको पीएफ में जमा राशि के आधार पर ही लोन मिलता है. पीएफ खाता खुलने के दो साल बाद ही इससे लोन लिया जा सकता है। आप तीसरे साल में दो साल में जमा राशि का 25 फीसदी ही लोन ले सकते हैं।
वहीं, पीएफ अकाउंट ज्यादा दिन से है तो आप इसे पूरा विड्राल भी कर सकते हैं। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप एक साल से ही पैसे जमा कर रहे हैं तो आप लोन नहीं ले सकते हैं।
कैसे मिल सकता है आपको मैरिज लोन?
मैरिज लोन लेने के लिए आपको फॉर्म 31 को अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करना होगा। सबसे पहले आपको ईपीएफओ पोर्टल पर इस फॉर्म को भरकर लोन लेने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको पोर्टल पर अपने यूएएन लॉगिन का उपयोग करना होगा।
इसके अलावा आप यह फॉर्म अपने बैंक से भी ले सकते हैं या वेबसाइट से डॉउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ये आपको अपने बैंक में जमा करवाना होता है, जिसके बाद लोन का प्रोसेस शुरू हो जाता है।
मौरिज लोन के अलावा आप ईपीएफ लोन को अपने भाई-बहन, बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी ईपीएफ से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप मेडिकल ट्रीटमेंट, होम लोन के भुगतान, अपने रहने या फिर निवेश के लिए घर और प्लॉट आदि खरीदने के लिए भी ईपीएफ लोन ले सकते हैं।
More From GoodReturns

स्पैम कॉल्स और मैसेज से मिलेगी मुक्ति! ट्राई के नए सख्त नियमों से बदल जाएगा आपका अनुभव

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

रुपया ₹95 के पार: क्या अब विदेश यात्रा और पढ़ाई होगी महंगी? जानें निवेश के सही तरीके

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

डॉलर के मुकाबले रुपया 94.6 के पार: आपकी बचत और विदेश यात्रा पर क्या होगा असर?

स्पैम कॉल्स और 'डिजिटल अरेस्ट' का खतरा: TRAI और CERT-In की नई चेतावनी, तुरंत करें ये काम

HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 15 सितंबर तक फॉरेक्स फीस माफ, ऐसे बचाएं हजारों रुपये

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
