EPFO: अगर आप नौकरीपेशा हैं और PF (भविष्य निधि) खाते का यूज करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अगस्त 2025 से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़ा बदलाव लागू कर दिया है। अब EPFO की कोई भी ऑनलाइन सर्विस तब तक नहीं मिलेगी, जब तक आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिवेट नहीं होता।

क्या है नया नियम?
EPFO ने ऐलान किया है कि अब UAN का जनरेशन और एक्टिवेशन केवल UMANG ऐप के ज़रिए और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के तहत ही होगा। यानी अब सिर्फ आधार से लिंक मोबाइल और फेस स्कैन के जरिए ही UAN से जुड़ा कोई भी प्रोसेस पूरा किया जा सकेगा।
UAN एक्टिवेशन क्यों जरूरी है?
UAN एक्टिवेट न होने पर आप EPFO की ये सर्विसें इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे:
पीएफ बैलेंस देखना
रकम निकालना (विड्रॉल)
KYC अपडेट करना
e-UAN कार्ड डाउनलोड करना
क्लेम स्टेटस देखना
UMANG ऐप क्या है?
UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का एक मोबाइल ऐप है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की कई सर्विसेस एक साथ मिलती हैं। अब EPFO ने इसी ऐप के जरिए UAN जनरेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की है।
किसे मिलेगी छूट?
EPFO ने साफ किया है कि नेपाल, भूटान और इंटरनेशनल कर्मचारियों को फिलहाल इस नियम से छूट दी गई है। इन मामलों में अभी भी एंप्लॉयर के जरिए UAN जनरेट किया जा सकेगा।
EPFO ने UMANG ऐप में शुरू की ये नई सर्विस
नया UAN बनाना और एक्टिव करना
पहले से बना UAN एक्टिव करना
एक्टिवेटेड UAN का फेस ऑथेंटिकेशन करना
कैसे जनरेट करें नया UAN?
UMANG ऐप खोलें और "UAN Allotment and Activation" चुनें
आधार और मोबाइल नंबर डालें
OTP से वेरिफिकेशन करें
फेस स्कैन करें
आपका UAN बनकर SMS के जरिए आपको भेजा जाएगा
पहले से बने UAN को एक्टिव कैसे करें?
UMANG ऐप में "UAN Activation" विकल्प चुनें
UAN नंबर, आधार, मोबाइल नंबर डालें
OTP और फेस स्कैन के बाद UAN एक्टिवेट हो जाएगा
पहले से एक्टिव UAN का फेस वेरिफिकेशन कैसे करें?
ऐप में "Face Authentication of Activated UAN" पर जाएं
इजाजत दें और फेस स्कैन करें
वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपकी जानकारी EPFO रिकॉर्ड में अपडेट हो जाएगी
अब घर बैठे करें EPF के सारे काम
EPFO के इस फैसले से अब कर्मचारी बिना दफ्तर जाए खुद ही:
PF पासबुक देख सकते हैं
रकम निकाल सकते हैं
अपना e-KYC अपडेट कर सकते हैं
अपना e-UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
नियम का पालन न करने पर दिक्कत तय
अगर आपने 1 अगस्त 2025 तक अपना UAN एक्टिव नहीं किया है, तो आप EPFO की किसी भी डिजिटल सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसलिए समय रहते अपना UAN UMANG ऐप से एक्टिव करवा लें और भविष्य में आने वाली परेशानी से बचें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications