How To Download Form 16: अगर आप किसी कंपनी में नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने टैक्स कटता है, तो आपके लिए फॉर्म 16 एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। यह दस्तावेज न सिर्फ इस बात का प्रमाण होता है कि आपकी आमदनी पर टैक्स कटा है, बल्कि यह टैक्स रिटर्न भरने के समय भी काम आता है। हाल ही में इसमें कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, जो जुलाई 2024 के बजट के बाद लागू हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं, फॉर्म 16 क्या है, और कैसे इसे डाउनलोड करें।

फॉर्म 16 क्या है?
फॉर्म 16 एक टैक्स सर्टिफिकेट है, जो कंपनी अपने कर्मचारियों को देती है। जब कोई नियोक्ता (employer) कर्मचारी की सैलरी से TDS (Tax Deducted at Source) काटता है, तो वह टैक्स सरकार को जमा करता है। इसके सबूत के तौर पर कर्मचारी को फॉर्म 16 दिया जाता है।
इसमें पूरी जानकारी होती है जैसे:
आपकी सालाना सैलरी
कितना टैक्स कटा
किन-किन छूटों का फायदा लिया गया
और आपके द्वारा भरे गए टैक्स की गणना कैसे हुई
फॉर्म 16 के दो हिस्से होते हैं
Part A:
नियोक्ता और कर्मचारी का नाम
TAN नंबर (Tax Deduction Account Number)
PAN नंबर (Permanent Account Number)
किस तारीख को कितना टैक्स कटा
फॉर्म 24Q के अनुसार टैक्स का विवरण
Part B:
पूरे साल की कमाई की जानकारी
HRA, LTA, और अन्य भत्तों की डिटेल
धारा 80C, 80D, 80G आदि के तहत कटौतियां
कुल टैक्स योग्य आय और उस पर टैक्स की गणना
TRACES पोर्टल से फॉर्म 16 कैसे डाउनलोड करें?
कर्मचारियों को फॉर्म 16 कंपनी से मिलता है, लेकिन कंपनी इसे TRACES पोर्टल से डाउनलोड करती है। इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है:
वेबसाइट पर जाएं: https://www.tdscpc.gov.in
लॉगिन करें TAN और पासवर्ड की मदद से
'Downloads' टैब पर क्लिक करें
'Form 16' का विकल्प चुनें
फाइनेंशियल ईयर (जैसे 2024-25) सेलेक्ट करें
पार्ट A या B या दोनों चुनें
TDS से संबंधित डिटेल भरें
रिक्वेस्ट सबमिट करें और फॉर्म डाउनलोड सेक्शन से प्राप्त करें
फॉर्म 16 कैसे मिलेगा आपको?
अधिकतर कंपनियां जून महीने में अपने कर्मचारियों को फॉर्म 16 देती हैं। यह या तो मेल के जरिए भेजा जाता है या कंपनी के HR पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाता है। अगर आपकी सैलरी से टैक्स कटा है, तो फॉर्म 16 मिलना आपका अधिकार है। अगर अब तक नहीं मिला, तो HR डिपार्टमेंट से संपर्क करें।
ITR भरने की नई डेडलाइन
सरकार ने इस बार इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है। इससे नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा ज्यादा समय मिलेगा ताकि वे बिना जल्दबाज़ी के टैक्स रिटर्न फाइल कर सकें।
नए बदलाव क्या हैं?
फॉर्म 16 अब और ज्यादा डिटेल में आ रहा है। कुछ नए कॉलम जोड़े गए हैं जैसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट और NFT से हुई कमाई, इन बदलावों का उद्देश्य टैक्स भरने को आसान और ट्रानपेरेंसी बनाना है। फॉर्म 16 हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी है, जिसकी सैलरी से टैक्स कटता है। यह न केवल टैक्स भुगतान का सबूत है बल्कि आपके इनकम टैक्स रिटर्न को भरने में भी मदद करता है। इसे समय पर प्राप्त करें और अगर न मिले तो कंपनी से जरूर मांगें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications