PF Balance Check: बहुत से लोग अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक करने की चिंता में रहते हैं, और अक्सर इसकी प्रोसेस से अनजान रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने PF अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं। ये तरीके आपको यह भी पता लगाने में मदद करेंगे कि आपकी कंपनी आपके PF खाते में पैसा जमा कर रही है या नहीं?

SMS भेजकर PF अकाउंट का बैलेंस
अगर आपका मोबाइल नंबर आपके UAN से लिंक है, तो आप SMS भेजकर भी अपने PF खाते के मौजूदा बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। SMS भेजने का नंबर 7738299899 है। आपको EPFOHO UAN ENG टाइप करके इस नंबर पर भेजना होगा।
EPFO वेबसाइट से भी चेक कर सकते है
आप अपनी पूरी PF पासबुक और ब्याज की जानकारी आधिकारिक EPFO वेबसाइट पर देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आपको EPFO वेबसाइट (https://www.epfindia.gov.in) पर जाना होगा। अब, "कर्मचारी" सेक्शन में जाएं और "सदस्य पासबुक" पर क्लिक करें। अपने UAN और पासवर्ड का यूज करके लॉग इन करें। इसके बाद आपको अपनी पूरी PF पासबुक दिखाई देगी, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान दिखाई देगा। आपको यहां अपने पीएफ पर मिले ब्याज भी मिलेगा।
उमंग ऐप पर कैसे चेक करें बैंलेस?
उमंग ऐप के जरिए आप न सिर्फ अपना PF बैलेंस देख सकते हैं, बल्कि क्लेम सबमिट और उसका स्टेटस भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा। यहां अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें। फिर, EPFO सेक्शन में जाकर आप अपनी ईपीएफ पासबुक, क्लेम स्टेटस और सर्विस हिस्ट्री देख सकते हैं।
मिस्ड कॉल से भी बैलेंस चेक कर सकते
अगर आपका मोबाइल नंबर आपके UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) से जुड़ा है, तो आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको 9966044425 नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। कॉल अपने आप कट जाएगी। इसके तुरंत बाद, आपको EPFO से एक SMS मिलेगा जिसमें आपका PF बैलेंस होगा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
