Paytm FASTag News: 31 जनवरी को रिजर्व बैंक ऑफ ने इंडया ने जैसे पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक की घोषणा के बाद लोग काफी परेशान हो गए। हालांकि बाद में जैसे-जैसे बात साफ हुई तब लोगों की सांस में सांस आई। पेटीएम पेमेंट्स बैंक और उसकी सर्विसेज पर रोक लगाने की वजह से उसकी फास्टैग की सर्विस पर भी रोक लग गई जिसका लोगों द्वारा जबरदस्त इस्तेमाल किया जा रहा था। दरअसल पेटीएम फास्टैग खरीदने के लिए और उसे रिचार्ज करने के लिए, जो लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते थे, वह अब उसे कार्ड को ना तो टॉप अप कर पाएंगे ना ही रिचार्ज कर पाएंगे।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस फास्टैग कार्ड का क्या किया जाए। क्योंकि रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार 29 फरवरी के बाद से आप पेटीएम फास्टैग कार्ड को टॉप अप नहीं कर पाएंगे।

क्या लैप्स हो जाएंगे बच्चे हुए पैसे
लोगों के मन में एक और सवाल था कि अगर पेटीएम पेमेंट बैंक के तहत अब फास्टैग कार्ड को टॉप अप नहीं किया जा सकेगा और इसका इस्तेमाल बंद करना होगा, तो क्या इसके पैसे भी लैप्स हो जाएंगे। तो आपको बताते चलें कि आपके पेटीएम फास्ट टैग में बची हुई राशि को आप इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक बार पैसे खत्म हो गए तो आप उसे दोबारा टॉप अप नहीं कर सकते हैं। अगर आपके कार्ड में 29 फरवरी के बाद भी पैसे रहेंगे तो आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे में आप चाहे तो अपने कार्ड को डीएक्टिवेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपना फास्टैग कट डीएक्टिवेट नहीं करना चाहते हैं, तो भी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अगर आप चाहे तो अपने पेटीएम फास्टैग कार्ड को किसी दूसरे बैंक में पोर्ट भी करवा सकते हैं। इससे आपका फास्ट टैग तो से रहेगा पर आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप चाहे तो ऑनलाइन जाकर इस डीएक्टिवेट भी कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की देशभर में ऐसे तमाम कई सारे बड़े बैंक हैं, जो फास्टैग की सुविधा मुहैया कराते हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बरोदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे कई बड़े नाम शामिल है। इनके अलावा भी ऐसे बैंक है जो फास्टैग की सुविधा मुहैया कराते हैं। तो अगर आप अपने फास्टैग कार्ड को पोर्ट करना चाहते हैं, तो वह आसानी से पोर्ट किया जा सकता है।
अगर आप अपने पेटीएम फास्टैग को पोर्ट करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे, इसके बाद आपका फास्टैग कार्ड आसानी से दूसरे बैंक में पोर्ट हो जाएगा।
अगर आपको कार्ड पोर्ट करवाना है तो सबसे पहले आपको उसे बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करनी होगी जिसमें आप अपना फास्टैग कार्ड पोर्ट करवा रहे हैं।
इसके बाद आपको बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी को पूरी जानकारी देनी होगी। साथ ही आपका पोर्ट नंबर और नाम जैसी डिटेल भी उन्हें बतानी पड़ेगी।
आपकी पूरी डिटेल को कस्टमर केयर अधिकारी के द्वारा नोट किया जाएगा। इसके कुछ ही समय के बाद आपका कार्ड बड़ी आसानी से उस बैंक के फास्ट्रैग कार्ड में पोर्ट हो जाएगा और आपको अपना पुराना फास्टैग कार्ड चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
