Best Land Investment Options: क्विक कॉमर्स कंपनियां किराने के सामान और घरेलू जरूरतों से आगे बढ़कर अपनी सर्विस देने की सीमाओं को लगातार आगे बढ़ा रही हैं। गुरुग्राम में ब्लिंकिट की 10 मिनट में एम्बुलेंस सेवा से लेकर जेप्टो के कार टेस्ट ड्राइव की पेशकश तक तेजी से बढ़ रहे है।

लेकिन जेप्टो ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है। उसने प्लॉट बेचना शुरू कर दिया है, वो भी 10 मिनट में। कुछ महीने पहले जेप्टो ने अभिनंदन लोढ़ा हाउस के साथ साझेदारी की है ताकि 10 मिनट में जमीन मौजूद कराई जा सके। रियल एस्टेट कंपनी ने अपने हालिया अभियान में इसकी घोषणा की थी।
10 मिनट में जमीन
अगर आप 10 मिनट में जमीन खरीदना चाहते हैं और दिल्ली-एनसीआर में रहना चाहते हैं, तो जेप्टो ऐप पर जाएं और "जमीन" टाइप करें। आपको एक ऐसे पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जहां अमिताभ बच्चन की हाथ जोड़े हुए एक बड़ी तस्वीर होगी और लिखा होगा- जमीन से बनते हैं आप। कंपनी 14 जगहों पर जमीन मौजूद कराती है।
जेप्टो के माध्यम से आप वृंदावन में 1,506 वर्ग फीट के लिए 1.39 करोड़ रुपये से शुरू होने वाली जमीन भी खरीद सकते हैं। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा और जेप्टो जो जमीन पेश कर रहे हैं, वह दिल्ली से 2.5 घंटे और आगामी जेवर हवाई अड्डे से 1.5 घंटे की दूरी पर स्थित है। आप महाराष्ट्र के नेरल में ज़मीन के बारे में भी पूछताछ कर सकते हैं।
जमीन कैसे खरीदें?
- जमीन देखें और पूछताछ करें।
- विशेषज्ञ से बात करें, जो आपको आपके अगले घर के लिए मार्गदर्शन भी देंगे।
- एक सुरक्षित ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए कुछ ही मिनटों में अपनी जमीन बुक करें।
- इसके बाद, आपका समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर सारा काम संभालेगा। कागजी कार्रवाई से लेकर कब्जा मिलने तक।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
