How to Buy Digital Gold: धनतेरस आने में से बस 4 दिन का वक्त रह गया है. धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं. लेकिन फिजिकल सोने की बढ़त को देख कई लोग इसे नहीं खरीद पाते. पर आप डिजिटल सोने को महज 1 रुपये में खरीद सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे गूगल पे, पीसी ज्वैलर, तनिष्क और जोस अलुक्कास से आप 1 रुपये में सोना कैसे खरीद सकते हैं.

डिजिटल गोल्ड को खरीदने की प्रक्रिया जानने से पहले थोड़ा इसके बारे में जान लेते हैं.
डिजिटल गोल्ड सोना में निवेश करने का ऑनलाइन तरीका है. ये एक तरह से सोने का इलेक्ट्रॉनिक रूप है. फिजिकल गोल्ड की तरह डिजिटल गोल्ड को कहीं सुरक्षित रखने का झंझट भी नहीं रहता. डिजिटल गोल्ड में सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसे किसी भी कीमत पर खरीद सकते हैं.
इसके अलावा आप इसे कम दाम में खरीदकर ज्यादा दाम में बेच सकते हैं. आप ये पैसा बैंक अकाउंट के जरिए रिडीम कर सकते हैं.
आप डिजिटल गोल्ड को आज गूगल पे, पीसी ज्वैलर, तनिष्क और जोस अलुक्कास में ऑनलाइन माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं. चलिए अब बिना वक्त गवाएं जानते हैं कि आप डिजिटल गोल्ड को ऑनलाइन कैसे खरीद सकते हैं, इसकी क्या प्रक्रिया है
गूगल पे से कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड
सबसे पहले आपको गूगल पे ऐप खोलना होगा. इसके बाद आपको यहां सर्च बार में गोल्ड लॉकर लिखना होगा. फिर गोल्ड लॉकर वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. जिसके बाद आपको Buy वाले ऑप्शन में क्लिक करना होगा. जिसके बाद आपको प्राइस दिख जाएगा. फिर कुछ समय इंतजार करें और प्राइस डाले, जितने का आप खरीदना चाहते हो. इसके बाद आपको पेमेंट का तरीका चुन, लास्ट में पेमेंट करनी होगी.
तनिष्क से कैसे खरीदें एक रुपये में सोना
सबसे पहले आपको तनिष्क में लॉग इन करना होगा. इसके बाद ई-केवाईसी पूरा करना होगा. इसके बाद आप जितने का भी गोल्ड खरीदना चाहे, वे अमाउंट यहां डाल दें. फिर आपको पेमेंट का तरीका देखना होगा और आप बड़ी आसानी से डिजिटल गोल्ड खरीद पाएंगे.
जोस अलुक्कास से कैसे खरीदे डिजिटल गोल्ड
जोस अलुक्कास से डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए आपको सबसे पहले जोस अलुक्कास के वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा. यहां आपको केवाईसी पूरी करनी होगी. इसके बाद आप जितने ग्राम का सोना खरीदना चाहे, वो अमाउंट डाल दें. फिर पेमेंट का तरीका चुने और लास्ट में अपनी पेमेंट कर दें.
पीसी ज्वैलर्स से कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड
पीसी ज्वैलर्स से आप स्टोर में जाकर या ऑनलाइन भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बाकी सभी की तरह लॉगइन कर आईडी बनानी होगी और मोबाइल नंबर से रिजस्टर करना होगा. जिसके बाद आपको ये दर्ज करना होगा कि आपको कितना सोना खरीदना है और कितने अमाउंट में खरीदना है. फिर आपको पेमेंट का तरीका चुन, अंत में पेमेंट करनी होगी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications