नई दिल्ली। कार ऐसी चीज नहीं है अभी मन में आया और ऑनलाइन आर्डर कर दिया। ऐसे में अगर आपके मन में भी कार खरीदने का अभी से खयाल आ रहा है और आप कुछ दिन बाद इसे खरीदना चाहते हैं, तो कार खरीदने की यह योजना आपके बहुत ही काम की है। इस योजना से कार सस्ते में खरीदना संभव हो जाएगा। वहीं बिना लोन के कार लेने में बाद में किस्त देने का झंझट भी नहीं रहेगा। किस्त का दबाव न रहने के कारण आप आराम से कार को खूब चला सकेंगे। जितना कार की किस्त देने में जाता, उतने पैसे का पेट्रोल भराइये और आराम से खूब चलाइये।
इनकम टैक्स बचाते हुए पूरा कर कार खरीदने का सपना
कार खरीदने का सपना देखने वाले ज्यादातर लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए कुछ न कुछ निवेश करते हैं। अगर इसी निवेश को सही तरीके से कर लिया जाए तो 5 लाख रुपये तक की कार आसानी से आ सकती है। इसके लिए लोन भी नहीं लेना होगा। इनकम टैक्स बचाने के कई तरीके हैं, लेकिन अगर सही तरीका अपनाया जाए तो आसानी से कार खरीदने का सपना हकीकत बन जाएगा।
टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड में करें निवेश
इनकम टैक्स बचाने के तरीकों में म्युचुअल फंड के इक्विटी लिंक म्युचुअल फंड (ईएलएसएस) भी हैं। इन फंड की सबसे बड़ी विशेषता इनका लॉकइन पीरियड केवल 3 साल का होना है। पैसों का लॉकइन 3 साल होने के चलते इन फंड के मैनेजर्स को लम्बे समय के निवेश का मौका मिलता है। यही कारण है कि ऐसे म्यूचुअल फंड का रिटर्न अच्छा हो जाता है। यही कारण है कि टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड का रिटर्न 5 साल में औसतन काफी अच्छा रहा है।
टैक्स बचाने और कार खरीदें
इनकम टैक्स नियमों के अनुसार 1.5 लाख रुपये तक का निवेश 80सी के तहत करके इनकम टैक्स की छूट पाई जा सकती है। अगर महीने के हिसाब से इसे बांटे तो 12500 रुपये होता है। अगर इस पैसे का निवेश इनकम टैक्स बचाने वाले म्युचुअल फंड में किया जाए तो 5 लाख रुपये का फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है।
दो साल की सिप और 3 साल का निवेश
इन फंड का लॉकइन 3 साल का होता है। ऐसे में अगर दो साल पैसा जमा किया जाए तो 5वें साल में एक साथ पाया जा सकता है। इसलिए टैक्स प्लानिंग का निवेश इस तरह करना होगा जिसमें निवेश तो 2 साल करें, लेकिन उसे निकाले एक साथ 5वें वर्ष में। इन टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड ने 5 साल में औसतन 13 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
ऐसे करें निवेश की प्लानिंग
-12500 रुपये महीने का शुरू करें किसी अच्छे टैक्स सेविंग म्युचुअल फंड में निवेश
-12 फीसदी औसतन मिले रिटर्न
-2 साल तक जारी रखें यह निवेश
-2 साल बाद इस निवेश की वैल्यू 3.6 लाख रुपये की हो जाएगी
आगे 3 साल की प्लानिंग
-3.6 लाख रुपये के निवेश को अगले 3 साल बना बनाएं रखें
-आगे तीन साल तक मिले 12 फीसदी रिटर्न
-तैयार हो जाएगा 5 लाख रुपये का फंड
जानें अच्छा रिटर्न देने वाले टैक्स सेविंग फंड
एक्सिस लॉन्ग टर्म इक्विटी डॉयरेक्ट प्लान ने 3 साल में औसतन 17.85 फीसदी का रिटर्न मिला है।
-मिरे एसेट टैक्स सेवर डॉयरेक्ट प्लान ने 3 साल में औसतन 16.14 फीसदी का रिटर्न मिला है।
-इंवेसको इंडिया टैक्स डॉयरेक्ट प्लान ने 3 साल में औसतन 14.46 फीसदी का रिटर्न मिला है।
-जेएम टैक्स गेन डॉयरेक्ट प्लान ने 3 साल में औसतन 14.36 फीसदी का रिटर्न मिला है।
-एलआईसी एमएफ टैक्स डॉयरेक्ट प्लान ने 3 साल में औसतन 14.29 फीसदी का रिटर्न मिला है।
नोट : 3 साल का यह रिटर्न कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) में। रिटर्न का यह डाटा 17 फरवरी 2020 का।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

ITR फाइलिंग में FSI एरर से परेशान? 31 अगस्त से पहले अपनाएं ये 5 तरीके

ITR-3/4 डेडलाइन: 31 अगस्त तक भरें रिटर्न, वरना लगेगा भारी जुर्माना; जानें सही टैक्स स्कीम

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications