देश में डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन लोन की तेजी बढ़ने के बाद क्रेडिट स्कोर की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ गई है। होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन या यहां तक कि नया क्रेडिट कार्ड हर जगह एक अच्छा क्रेडिट स्कोर सबसे पहली शर्त बन चुका है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि क्रेडिट कार्ड होने पर ही क्रेडिट स्कोर सुधरता है, जबकि सच्चाई यह है कि बिना क्रेडिट कार्ड के भी एक शानदार क्रेडिट हिस्ट्री तैयार की जा सकती है।

छोटे लोन से करें क्रेडिट प्रोफाइल की शुरुआत
अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो पहला कदम छोटे और आसान लोन लेना हो सकता है। आप इन विकल्पों से शुरुआत कर सकते हैं, छोटा पर्सनल लोन,फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला सिक्योर्ड लोन, मोबाइल, लैपटॉप या घरेलू सामान की EMI इन लोन की सबसे महत्वपूर्ण बात है समय पर EMI चुकाना। एक भी देर या मिस्ड पेमेंट आपके नए बन रहे क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकती है।
BNPL और EMI भुगतान भी बनाते हैं क्रेडिट हिस्ट्री
आजकल कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Buy Now Pay Later (BNPL) सुविधा दे रहे हैं। अगर आप इन सर्विसों का समय पर भुगतान करते हैं, तो यह आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को अच्छे तरीके से प्रभावित करता है। ई-कॉमर्स EMI विकल्प भी आपकी भुगतान आदतों को ट्रैक करके क्रेडिट स्कोर सुधारने में मदद करते हैं।
नियमित आय से बढ़ती है विश्वसनीयता
क्रेडिट स्कोर सिर्फ भुगतान हिस्ट्री से नहीं बल्कि आपकी इंकम की स्थिरता से भी प्रभावित होता है। एक स्थिर नौकरी या रेगुलर इनकम आपके लिए लोन हासिल करना आसान बनाती है। साथ ही बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से बचें, क्योंकि हर आवेदन पर होने वाली 'हार्ड इंक्वायरी' आपके स्कोर में गिरावट ला सकती है।
बिल समय पर भरना भी है जरूरी
बिजली, मोबाइल, गैस, इंटरनेट, या किसी भी प्रकार के मासिक बिल इनको समय पर चुकाने की आदत भी आपकी फाइनेंशियल डिसिप्लिन दिखाती है। कई क्रेडिट एजेंसियां अब इन बिलिंग रिकॉर्ड को भी ध्यान में रखती हैं, जिससे आपका स्कोर बेहतर हो सकता है।
कब दिखेंगे बदलाव?
बिना क्रेडिट कार्ड के स्कोर सुधारना संभव है, लेकिन थोड़ा समय जरूर लगता है। आमतौर पर 6 से 12 महीनों की नियमित EMI और समय पर भुगतान के बाद क्रेडिट रिपोर्ट में सुधार दिखना शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे भुगतान का इतिहास लंबा और अच्छा बनता है, आपकी क्रेडिटवर्थनेस भी बढ़ती जाती है।
क्रेडिट स्कोर को मजबूत बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड जरूरी नहीं है।
अगर आप छोटे लोन लें BNPL को जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, बिल समय पर भरें और एक साथ कई लोन के लिए आवेदन न करें तो आप बिना क्रेडिट कार्ड भी एक भरोसेमंद और मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल बना सकते हैं। आने वाले समय में यह आपको किसी भी बड़े लोन को आसानी से मंजूर कराने में मदद करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
