नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस कई बचत योजनाएं चलाता है। इनमें फिलहाल देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से भी अच्छा ब्याज मिल रहा है। पोस्ट आफिस एक बचत स्कीम चलता है जिसका नाम 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) है। अगर कोई इस समय अपने बच्चे के नाम पर इस आरडी स्कीम में पैसे जमा करना शुरू करें उसको मूलधन से ज्यादा ब्याज मिलेगा। आइये जानते हैं कि 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) क्या हैं और इस पर कितना ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा बैंकों की आरडी स्कीमों का ब्याज भी जानें। देश में पोस्ट ऑफिस से लेकर बैंक तक आरडी स्कीम चलाते हैं। इसी के साथ इनमें ब्याज दरों में भी काफी अंतर है। इस समय आरडी स्कीम पर एसबीआई में सबसे कम ब्याज यानी 5.40 फीसदी मिल रहा है, तो कहीं पर 8 फीसदी ब्याज भी पाया जा सकता है।
पहले जानें क्या है 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) स्कीम
पोस्ट ऑफिस का 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) एक हर माह बचत की योजना है। यह बचत योजना काफी आसान और कम पैसाें में भी शुरू की जा सकती है। पोस्ट ऑफिस में अगर कोई चाहे तो न्यूनतम 100 रुपये महीने के निवेश से इसे शुरू कर सकता है। हालांकि अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। कोई भी 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) में कितना भी पैसा हर माह जमा कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) योजना 5 साल की होती है। अगर कोई चाहे तो कितनी भी बार आगे बढ़ा सकता है।
पोस्ट ऑफिस का 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) का ब्याज
पोस्ट ऑफिस की 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) योजना में इस वक्त 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज वार्षिक होता है, लेकिन तिमाही कंपाउडिड तरीके से लागू किया जाता है। वहीं देश के 3 बड़े बैंक अपनी आरडी पर पोस्ट आफिस से भी कम ब्याज दे रहे हैं। एचडीएफसी बैंक इस वक्त आरडी पर 5.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वहीं एक्सिस बैंक भी अपनी आरडी पर 5.50 फीसदी का ही ब्याज दे रहा है। इसके अलावा आरडी पर सबसे कम ब्याज स्टेट बैंक दे रहा है। एसबीआई की आरडी का ब्याज इस समय 5.40 फीसदी ही है।
जानिए पोस्ट ऑफिस का 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) की खूबियां
पोस्ट ऑफिस का 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) पर पैसे जमा करने पर आप इनकम टैक्स की छूट भी ले सकते हैं। इस आरडी खाते को सिंगल नाम से या संयुक्त नाम भी खोला जा सकता है। इसके अलावा इसमें नॉमिनी की भी सुविधा होती है। अगर आप चाहें तो बच्चे के नाम पर भी इस आरडी अकाउंट को खोल सकते हैं। बच्चे के नाम पर खोला गया आरडी अकाउंट बच्चे के बालिग होने पर उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।
समय से पहले आरडी को बंद करने की सुविधा
अगर आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस के 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) को 5 साल पूरा होने के पहले भी बंद कर सकते हैं। हालांकि ऐसा आप तभी कर पाएंगे जब यह आरडी अकाउंट 3 साल का हो चुका हो। वहीं अगर आप पहले पैसा निकालेंगे तो आपको ब्याज के रूप में केवल पोस्ट ऑफिस के बचत खाते के बराबर ही ब्याज दिया जाएगा। हालांकि अगर आप चाहें तो यह आरडी अकाउंट देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है।
जानें कैसे मिलेगा पोस्ट ऑफिस आरडी में मूलधन से ज्यादा ब्याज
पोस्ट ऑफिस के 5-वर्षीय डाकघर आवर्ती जमा खाता (आरडी) में अगर लम्बे समय के लिए पैसा जमा किया जाए तो एक समय आता है कि मूलधन से ज्यादा ब्याज मिलने लगता है। अगर आप अपने या अपने बच्चे के नाम पर आरडी शुरू करें और इसे 25 साल तक चलाएं तो आपको मूलधन से ज्यादा ब्याज मिलेगा। अगर आप 1000 रुपये महीने की आरडी शुरू करते हैं, और इसे 25 साल तक चलाते हैं तो आपको कुल मिलाकर 675,300 रुपये मिलेगा। इसमें जहां 3 लाख रुपये आपका मूलधन जमा हुआ होगा, वहीं 375,300 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
कैसे चलाएं 25 साल तक आरडी को
पोस्ट ऑफिस में आरडी 5 साल के लिए होती है। इसके बाद यही आरडी फिर से 5 साल के लिए बढ़ाई जा सकती है। इसी प्रकार आप इसे 25 साल तक चला सकते हैं।
ज्यादा जानकारी के लिए पोस्ट ऑफिस का लिंक क्लिक करें
https://www.indiapost.gov.in/Financial/Pages/Content/Post-Office-Saving-Schemes.aspx
जानिए कहां कहां मिल रहा है पोस्ट ऑफिस आरडी से ज्यादा ब्याज
ऊपर आप जान चुके हैं कि पोस्ट ऑफिस आरडी से कम ब्याज कहां मिल रहा है। आइये अब जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस आरडी से ज्यादा ब्याज कहां मिल रहा है।
इस वक्त आरडी पर सबसे ज्यादा ब्याज उत्कर्ष लघु वित्त बैंक दे रहा है। यहां पर आमलागों को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में आरडी पर 7.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को भी 7.50 फीसदी ब्याज ही दिया जा रहा है। वहीं
सूर्योदय लघु वित्त बैंक इस वक्त आरडी पर 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। जन लघु वित्त बैंक इस वक्त आरडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.00 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में इस वक्त आरडी पर 6.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में आरडी पर इस वक्त 7.15 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इंडसइंड बैंक इस वक्त आरडी पर 7.00 का ब्याज दे रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। अंत में यस बैंक इस वक्त आरडी पर 7.00 फीसदी का ब्याज दे रहा है। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications