Tax on Gold: धनतेरस आने में दो दिन का वक्त रह गया है. इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस उत्सव मनाया जा रहा है. हर साल दिवाली से कुछ दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है. धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदना अच्छा माना जाता है. अगर आप भी इस धनतेरस सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे खरदीने से पहले ये जान लेंं कि इसे खरीदने पर आपको कितना टैक्स देना होगा.

जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, सोने का भाव बढ़ता ही जा रहा है. भारत में सोने को निवेश के लिए काफी पसंद किया जाता है. वहीं सोना हमारी संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है. इसलिए हमारे देश सोने की खरीदारी इतनी ज्यादा है. चलिए बिना वक्त गवाएं जान लेते है कि सोने के बिस्किट या सोने से बने गहने खरीदने में कितना टैक्स आपको देना होगा.
सोना खरीदने पर इतने रुपये का देना होगा टैक्स?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपको गोल्ड की वैल्यू पर 3% जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) देना होगा. ये टैक्स आपके सोने के वजन के आधार पर कैलकुलेट किया जाएगा.
इसके साथ ही अगर सोने से कोई भी गहना बनाते हैं, तो आपके मैकिंग चार्ज पर भी टैक्स लगता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मैकिंग चार्ज में 5 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है. मैकिंग चार्ज वो चार्ज होता है, जो आपके ज्वैलरी मैकिंग पर लगता है.
मैकिंग चार्ज ज्वैलरी शॉप और गहने पर होने वाले काम पर निर्भर करता है.
सोना बेचने पर कितना लगता है टैक्स?
एसटीसीजी (Short-term Captial Gain Tax)
अगर आप सोने को तीन साल के खरीद पर बेचना चाहते हैं, तो आपको शार्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) देना होगा. वहीं अगर आप तीन साल से ज्यादा समय बाद सोना बेचना चाहते हैं, तो आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन यानी एलटीसीजी (LTCG) टैक्स देना होगा. ये टैक्स 20 फीसदी लगता है.
धनतेरस में कब खरीदें सोना ?
धनतेरस के शुभ अवसर पर सोना खरीदाना काफी अच्छा माना जाता है. वहीं कुछ सोने के अलावा चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आदि जैसे सामान भी खरीदते हैं. धनतेरस में लोग खरीदारी अपनी जेब के हिसाब से करते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार धनतेरस के दिन आप 29 अक्टूबर मंगलवार सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर 6 बजकर 32 मिनट के बीच कभी भी सोना खरीदा जा सकता है.
सोना के अलावा इन चीजों की भी कर सकते है खरीदारी
धनतेरस में सोने के अलावा भी ऐसी कई चीजें है, जिन्हें खरीदना काफी शुभ माना गया है. कई लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में सफाई करने वाला झाडू भी खरीदते हैं. इस दिन अगर आप झाडू खरीदते हैं, तो वे आपकी घर की उन्नति में मदद कर सकता है.
ऐसा कहा जाता है कि झाडू लक्ष्मी माता का स्वरूप होता है. अगर आप धनतेरस के दिन झाडू खरीदते हैं, तो लक्ष्मी माता की कृपा होती है.
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications