नई दिल्ली, जून 13। एलआईसी का शेयर जब से लिस्ट हुआ है, गिरता ही जा रहा है। यह हाल उस वक्त है, जब कि यह देश की टॉप 10 कंपनियों में शामिल है। अभी एलआईसी के शेयर को लिस्ट हुए 1 माह भी नहीं हुआ है, और यह 30 फीसदी से ज्यादा का नुकसान करा चुका है। एलआईसी का शेयर 17 मई 2022 को लिस्ट हुआ था। लोगों ने काफी उम्मीदों से इस शेयर में पैसा लगाया था, लेकिन उससे भी ज्यादा निराश हैं। स्थिति यह आ गई है कि अब जानकार भी इस शेयर का निचला स्तर यानी यह कितना और गिरेगा इस बात करना बंद कर चुके हैं। दूसरी तरफ आज एलआईसी के शेयर में लिस्टिंग के बाद भी दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। आज एलआईसी का शेयर करीब 6 फीसदी तक गिरा है। आइये जानते हैं कि अब आगे क्या हो सकता है।
पहले जानिए एलआईसी के आज के शेयर के रेट
एलआईसी का शेयर आज एनएसई पर 668.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में आज 41.45 रुपये (5.84 फीसद) की गिरावट दर्ज हुई है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 667.00 रुपये का बनाया है। वहीं इस शेयर का आज का उच्चतम स्तर 690.90 रुपये का रहा है। वहीं इस शेयर का लिस्टिंग के बाद से आज तक का न्यूनतम स्तर 667.00 रुपये का बना है। वहीं उच्चतम स्तर 949.00 रुपये का बना है।
वहीं एलआईसी का शेयर आज बीएसई पर 668.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इस शेयर में आज 41.50 रुपये (5.85 फीसद) की गिरावट दर्ज हुई है। आज इस शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 666.90 रुपये का बनाया है। वहीं इस शेयर का आज का उच्चतम स्तर 691.40 रुपये का रहा है। वहीं इस शेयर का लिस्टिंग के बाद से आज तक का न्यूनतम स्तर 666.90 रुपये का बना है। वहीं उच्चतम स्तर 949.00 रुपये का बना है।
आइये अब जानते हैं कि आज क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट।
एंकर निवेशक हैं आज की गिरावट का कारण
एलआईसी के आईपीओ के दौरान एंकर निवेशकों ने बढ़ चढ़कर एलआईसी के शयेर खरीदे थे। आईपीओ के दौरान एंकर निवेशकों ने करीब 5.93 करोड़ शेयर खरीदे थे। एलआईसी के आईपीओ में कुल 123 एंकर निवेशकों को 949 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5.93 करोड़ शेयर अलाट किए गए थे। एंकर निवेशकों को लेकर सेबी का एक नियम है। इस नियम के तहत जो शेयर एंकर निवेशकों को अलाट होते हैं, वह उन शेयरों को 1 माह तक बेच नहीं सकते हैं। लेकिन एंकर निवेशकों का यह लॉकइन आज यानी 13 जून को पूरा हो गया। यही कारण था कि आज भी एलआईसी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली।
अब क्या करें निवेशक
अगर एलआईसी का शेयर आपके पास आईपीओ के समय का है, तो अभी इस शेयर में गिरावट थमने का इंतजार करें। जब गिरावट थमती लगे तभी एवरेजिंग की कोशिश करें। वहीं अगर नया निवेश करना चाहते हैं, तो थोड़ा थोड़ा करके खरीदारी शुरू की जा सकती है। लेकिन फंड का 20 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अभी एलआईसी के शेयर पर न खर्च करें।
वहीं शेयर बाजार के कुछ जानकार अब इसे 600 रुपये के स्तर तक आता देख रहे हैं। लेकिन कुछ का मानना है कि यह 650 रुपये का स्तर नहीं तोड़ेगा और यहां के आसपास से वापसी करेगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications