Gold storage limit: लोगों को गोल्ड में शानदार रिटर्न मिलता है और इस वजह से लोग इसमें इंवेस्ट करना पसंद भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं। घर में सोना रखने को लेकर टैक्स के भी अलग-अलग नियम हैं।
इन नियमों का पालन करना जरूरी है। कई लोगों को नहीं पता है कि अगर वो एक लिमिट से ज्यादा सोना घर में रखते हैं तो उन्हें उसका हिसाब देना होता है।

अगर आप कानूनी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो सोने रखने की सही लिमिट जानना जरूरी है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।
घर पर इतना रख सकते हैं फिजिकल गोल्ड
सीबीडीटी(केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला अपने पास 500 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। वहीं गैर शादीशुदा महिला अपने पास 250 ग्राम तक गोल्ड रख सकती है। वहीं, एक पुरुष अपने पास 100 ग्राम तक गोल्ड रख सकता है।
अगर सोना खरीदने के 3 साल के भीतर इसे बेच दिया जाता है तो सरकार इस पर शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाती है। वहीं, 3 साल के बाद सोना बेचने पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है।
यह है टैक्स से जुड़ा नियम
अगर आपने अपनी ऐसी आय से गोल्ड खरीदा है, जो आपने डिस्क्लोज की है, या फिर आपने खेती से कमाए गए पैसों से गोल्ड खरीदा है, तो इसपर टैक्स नहीं लगेगा।
इसके अलावा आपने घर के खर्चों में से बचत करके इससे गोल्ड खरीदा है या फिर आपको विरासत में गोल्ड मिला है तो इसपर भी टैक्स नहीं देना होगा।
यह जरूरी है कि विरासत में मिला गोल्ड कहां से आया था, यह आपको पता होना चाहिए। यानी कुल मिलाकर आपका गोल्ड कहां से आया है, किस इनकम से खरीदा गया है, इसकी जानकारी पता हो तो आप गोल्ड स्टोरेज को लेकर सेफ हैं।
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लिमिट से ज्यादा सोना रखने पर आप उसका वैलिड प्रूफ नहीं दे पाए तो विभाग उसे जब्त कर सकता है।
डिजिटल गोल्ड पर इतना लगता है टैक्स
फिजिकल गोल्ड की तुलना में डिजिटल सोना रिटर्न के मामले में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिजिटल गोल्ड की खरीद के आधार पर, आपको खरीदारी करते समय केवल जीएसटी और अन्य छोटे शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
नियमों के अनुसार, डिजिटल सोना खरीदने की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। डिजिटल गोल्ड खरीदने पर आप एक दिन में 2 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, 3 साल से कम समय के लिए रखे गए डिजिटल सोने पर कोई अल्पकालिक पूंजीगत लाभ कर नहीं है। हालांकि, आपको 20% की दर से लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होता है।
अगर आप फिजिकल गोल्ड बेचते हैं तो इतना लगता है टैक्स
गोल्ड रखने पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन रखा हुआ गोल्ड बेचने पर आपको टैक्स देना होता है. अगर आप गोल्ड तीन साल तक रखने के बाद इसे बेचते हैं, तो इस बिक्री से होने वाली आय पर 20% रेट के हिसाब से लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।
वहीं, अगर आप गोल्ड खरीदने के तीन साल के भीतर ही इसे बेचते हैं, तो इससे होने वाली आय आपकी कुल आय में जुड़ेगी, और आप टैक्सपेयर के तौर पर जिस भी टैक्स स्लैब में आते हैं, उसके हिसाब से इसपर टैक्स लगेगा।
फिजिकल गोल्ड की अलावा आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर भी वही नियम लागू होगा। इसकी बिक्री से आपको जो आय होगी, उसपर आपके टैक्सेबल ब्रेकेट के हिसाब से टैक्स लगेगा और इसपर इन्डेक्सेशन के बाद 20 प्रतिशत LTCG (लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स) और 10 प्रतिशत LTCG बिना इन्डेक्सेशन के लगेगा।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत

FD, लिक्विड फंड या T-Bills: 2026 में निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

RBI MPC बैठक: रेपो रेट में बदलाव से EMI और FD पर क्या असर होगा? जानें सही रणनीति

ITR डेडलाइन चूक गए? 31 दिसंबर तक ऐसे भरें बिलेटेड रिटर्न, बचें भारी पेनल्टी से

म्यूचुअल फंड में निवेश: आज पैसा लगाएं या सोमवार का इंतजार? NAV का गणित समझें

Gold Silver Outlook: सोने-चांदी में अब क्या होने वाला है, एक्सपर्ट से समझिए आगे की कहानी?

PPF और SSY में ब्याज का गणित: 5 अगस्त से पहले क्यों जमा करें पैसा? जानें नियम

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!



Click it and Unblock the Notifications