At what rate investing in gold will be beneficial: देश में गोल्ड खरीदने की इच्छा सभी की रहती है। लेकिन आमतौर पर किस रेट पर खरीदा जाए यह समझ नहीं आता है। अगर आपके मन भी यह दुविधा है, तो यहां पर पूरी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा यहां पर गोल्ड और चांदी के रेट में वीकली अंतर के अलावा सोने और चांदी का ऑल टाइम हाई रेट भी बताया जा रहा है।
जहां तक गोल्ड गोल्ड के रेट में वीकली अंतर की बात है तो यह मामूली रूप से महंगा हुआ है। बीते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 59491 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 59434 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 57 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा है।

वहीं चांदी के रेट में बीते हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 73420 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 74190 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 770 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
जहां तक गोल्ड के रेट पर जानकारों की राय की बात है तो मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार गोल्ड में 56,000 रुपये से लेकर 57,000 रुपये के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं मध्यम से लंबी अवधि में सोना 63,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
इसके अलावा एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार अनुकूल त्योहारी मांग और तकनीकी चार्ट में तेजी के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतों के बारे हम आशावादी हैं। इनके अनुसार सोने की कीमतों में कोई भी गिरावट आती है तो वह एक नई लंबी अवधि के लिए अच्छा अवसर हो सकती है। इनके अनुसार एमसीएक्स में सोना अगले छह महीनों के भीतर 63,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है। गांधी के अनुसार एमसीएक्स में गोल्ड का अच्छा सपोर्ट 57,400 रुपये से लेकर 56,800 रुपये बीच है, वहीं 63,000 रुपये के स्तर पर रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
वहीं शुक्रवार को गोल्ड के बंद रेट के हिसाब से इस वक्त सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2,155 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे पहले सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं शुक्रवार को चांदी के बंद रेट के हिसाब से इस वक्त चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 3044 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
