Senior Citizens Savings Scheme: अगर आप रिटायरमेंट के बाद अपनी जिंदगी को आरामदायक बनाना चाहते हैं और आपको हर महीने एक फिक्स्ड इनकम चाहिए, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है।

कितना ब्याज मिलता है?
सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 (Q3 FY26) के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसका मतलब है कि इस तिमाही में भी आपको सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज दर मिलती रहेगी।
अगर आपको हर महीने 20,000 रुपये से ज्यादा की मंथली इनकम चाहिए तो ये खबर आपके लिए है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) क्या है?
यह स्कीम खास तौर पर रिटायर हो चुके या सीनियर सिटीजन के लिए डिजाइन की गई है ताकि उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम मिलती रहे। आप इसमें एक साथ एक बड़ी रकम जमा करते हैं और उस पर हर तीन महीने में ब्याज मिलता है। यह ब्याज सीधे आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में जमा हो जाता है।
कैसे मिलेगा 20,000 रुपये मंथली इनकम?
अभी इस स्कीम में 8.2% सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज हर तीन महीने में आपके अकाउंट में जमा होता है। अगर आप इस स्कीम में 30 लाख रुपये तक निवेश करते हैं, तो आपको एक साल में लगभग 246,000 रुपये का ब्याज मिलेगा।
क्योंकि ब्याज हर तीन महीने में मिलता है, इसलिए हर तीन महीने में आपके अकाउंट में 61,500 रुपये जमा होंगे। अगर हम इसे महीने के हिसाब से देखें, तो हर महीने लगभग 20,500 रुपये की इनकम होगी।
निवेश की सीमा क्या है?
इस स्कीम के तहत अकाउंट खोलने के लिए आपको कम से कम 1,000 रुपये की जरूरत होगी। आप ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम 5 साल के लिए है, जिसका मतलब है कि आपका पैसा 5 साल तक सुरक्षित रहेगा और आपको हर तीन महीने में ब्याज मिलता रहेगा।
5 साल बाद, आप इस स्कीम को लगातार तीन साल के लिए और बढ़ा सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपकी इनकम जारी रहेगी। अगर आप चाहें तो मैच्योरिटी पर पैसा निकाल सकते हैं। 60 साल या उससे ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति इस स्कीम के तहत अकाउंट खोल सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
