Home loan tips in Hindi: होम लोन आपके घर खरीदने के सपने को साकार करता है। अगर आप भी अपना घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और उसके लिए होम लोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि होम लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।
होम लोन बजट के अनुसार लें

होम लोन लेने से पहले आपको अलग-अलग बैंक से होम लोने के बारे में पता करना चाहिए। आपको अपने बजट के अनुसार ही होम लोन लेना चाहिए। अपने बजट से अधिक होम लोने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, अगर आप बजट के हिसाब से होम लोन लेते हैं, तो आपको केवल पैसों का इंतजाम करना होगा। ग्राहकों को होम लोन के ऊपर कई सारे ऑप्शन मिलते हैं जिसके मदद से ग्राहकों को डाउनपेमेंट के तौर पर बड़ी रकम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ती।
क्रेडिट स्कोर को हाई रखें
आसानी से होम लोन लेने के लिए आपको हाई क्रेडिट स्कोर बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा है तो आपको आसानी से होम लोन मिल पाएगा। वहीं, कम क्रेडिट स्कोर होने पर आपको बैंक से लोन मिलने की उम्मीद कम हो जाती है।
क्रेडिट स्कोर को ठीक रखने का सबसे आसान तरीका है कि आप समय पर अपनी ईएमआई जमा करें। इसके अलावा अगर आपका कोई लोन चल रहा है तो उसकी अवधि पूरी होने से पहले ही पूरा चुका देना चाहिए।
इससे बैंकों में आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है और आपके क्रेडिट स्कोर पर सकारात्मक असर पड़ता है।
लोन टेन्योर बहुत अधिक न रखें
कोशिश करें कि लोन का टेन्योर कम रखें क्योंकि लोन का टेन्योर अगर आप ज्यादा रखते हैं, तो इससे आपकी ईएमआई जरूर छोटी हो जाती है, लेकिन ब्याज के साथ आपको बहुत ज्यादा अमाउंट बैंक को देना होता है।
इसके लिए याद रखें कि आप जिस कीमत का मकान खरीद रहे हैं उसमें कम-से-कम 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट दें और जितना ज्यादा आप डाउन पेमेंट देंगे, उतना कम अमाउंट आपको लोन के तौर पर चुकाना होगा और इससे आप लोन चुकाने की अवधि छोटी रख पाएंगे।
इसके अलावा आपको लोन लेते समय अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए लोन का बीमा जरूर कराना चाहिए। ज्यादातर बैंकों में लोन लेते समय ये बीमा ऑफर किया जाता है।
अगर आप लोन का इंश्यारेंस करवा लेते हैं, तो किसी अनहोनी की स्थिति में लोन चुकाने का जिम्मेदारी आपके परिवार पर नहीं आएगी और लोन को इंश्योरेंस कंपनी भरेगी।
एग्रीमेंट की पूरी जानकारी रखें
लोन लेते समय आपके बैंक और आपके बीच जो एग्रीमेंट साइन होता है उसे सही से पढ़ें और इसमें ब्याज दरें, पुनर्भुगतान अवधि, देर से भुगतान करने पर जुर्माना, पूर्व भुगतान शुल्क, और कर्ज से जुड़ी तमाम बातें ध्यान से चेक करें और इसके बाद ही साइन करें।
इसके साथ ही आपको होम लोन के लिए आवेदन करने से पहले आप यह समझ लेना चाहिए कि बैंकों की होम लोन पात्रता क्या है और उसी के आधार पर अपने घर की खरीद की योजना बनाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications