Home loan: अपना मनपसंद घर खरीदना हर किसी का सपना होता है. लेकिन कई लोग बढ़ती महंगाई में इकट्ठे पैसे नहीं चुका पाते, इसलिए वे होम लोन का सहारा लेते हैं. अगर आप 40 साल की उम्र में होम लोन ले रहे हैं या लेने का सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है. आज हम आपको होम लोन से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जिसके बाद आपको होम लोन का बोझ नहीं लगेगा.

डाउन पेमेंट ज्यादा रखें
घर की कुल कीमत का एक फीसदी डाउन पेमेंट के रूप में चुकाया जाता है. जिसका मतलब ये हुआ की आपको होम लोन लेने के लिए कम से कम घर की कीमत का एक फीसदी चुकाना होगा. बाकि बचे हुए कीमत को आप लोन के जरिए दे सकते हैं.
अगर आप 40 साल की उम्र में लोन लेते हैं, तो कोशिश करें की आपका डाउन पेमेंट ज्यादा से ज्यादा हो. इससे आपको लोन में कम पैसे देने होंगे और ब्याज भी काफी कम लगेगा.
हालांकि डाउन पेमेंट अमाउंट उतना ही बढ़ाए, जितनी आपके पास बचत हो. अपने अन्य जरूरी खर्चो में से काटौती करके डाउन पेमेंट को ना बढ़ाएं. इससे आप पर और बोझ बनेगा.
रिटायरमेंट से पहले लोन खत्म करें
चाहे आप किसी भी ऐज ग्रुप में लोन ले रहे हैं, आपको यह कोशिश करनी चाहिए की आप रिटायरमेंट से पहले लोन पूरा कर लें. क्योंकि रिटायरमेंट के समय आपके पास कोई खास इनकम सोर्स नहीं होता. होम लोन का रीपेमेंट करने के लिए आप बोनस, ग्रेच्युटी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर पास कहीं से पैसा आता है, तो उसे लोन रीपेमेट में इस्तेमाल किया जा सकता है.
होमलोन लेंडर चुनते वक्त जांच करें
आज के समय में लोन लेना इतना मुश्किल नही रह गया है. कई लोग होम लोन प्रोवाइडर का काम करते हैं. आप जब भी कोई होमलोन लेंडर हायर करते हैं, तो उसे चुने से पहले ठीक तरीके से जांच जरूर कर लें. होम लोन लेंडर चुनते वक्त कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें जैसे लेंडर की सही घर चुनने की क्षमता, लेंडर की मार्केट में रेप्युटेशन और क्रेडिबिलिटी, आपको सलाह देने की लेंडर की क्षमता, रीपेमेंट की फ्लेक्सिबिलिटी आदि इन सब बातों का ध्यान रखें. यह भी ध्यान रखें की ऐसा लेंडर चुने जो पेपर वर्क कम से कम कराता हो.
जॉइंट होम लोन में मिलेगा ये फायदा
अगर आप अपनी पत्नी या परिवार किसी और महिला सदस्य के साथ लोन लेते हैं, तो आपको कम ब्याज चुकाना होगा. इसके साथ ही लोन वापस देने का बोझ भी कम हो जाएगा. इसके साथ ही आपको EMI भी कम भरनी पड़ेगी और जॉइंट होम लेने पर टैक्स में भी बचत होगी. इसलिए जॉइंट होम लेने के कई फायदे हैं.
अगर आप और आपकी बीवी जॉब करती है, तो जॉइंट होम लोन बेहतर साबित हो सकता है.
क्या 40 साल की उम्र में मिलेगा होम लोन
HDFC की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबि कई बैंकों में 30 साल तक ही होम लोन ऑफर किया जाता है. लेकिन अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, तो कई बैंक आपको लोन देने से कतरा सकते हैं. इसकी वजह है कि आपकी रिटायरमेंट की ऐज नजदीक आ रही है.
हालांकि अगर आप अच्छा पैसा कमा लेते है या आपकी नौकरी पक्की है या सिबिल स्कोर अच्छा है, तो आप लेंडर को 40 साल की उम्र में भी लोन देने के लिए माना सकते हैं. ध्यान रखे की जितना ज्यादा कम अवधि का लोन होगा, उतना ही जल्दी वे खत्म होगा और रिटायरमेंट में आपको लोन की टेंशन नहीं रहेगी.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications