Home Loan: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो.. इसके लिए वह या तो अपनी मेहनत से बचाए पैसों से मकान बनाता है या घर खरीदता है या फिर होम लोन लेकर अपने घर का सपना को पूरा करता है। लेकिन होम लोन लेकर घर बनाने की सबसे बड़ी समस्या है कि 15-20 या 25 साल तक व्यक्ति EMI भरने के चक्कर में पड़ जाता है...

यदि कोई व्यक्ति 15 लाख रुपये का होम लोन लेता है तो लंबी अवधि में ईएमआई जोड़कर यह रकम 25 लाख रुपये से भी अधिक हो जाता है। ऐसे में देखें तो मकान की वास्तविक कीमत असली कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए इतनी बड़ी रकम चुका पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में अब सवाल है कि क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे इतनी लंबी अवधि में घर का पैसा वसूल हो जाए या कहें तो लगभग वसूल हो जाए। इसका जवाब है हां.. लेकिन कैसे? तो चलिए समझने का प्रयास करते हैं और देखते हैं कौनसा ट्रिक है... साथ में इसका कैलकुलेशन भी जानते हैं...
होम लोन के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश
यदि आप होम लोन लेने जा रहे हैं तो उसके साथ म्यूचुअल फंड में एसआईपी (Mutual Fund SIP) का विकल्प भी तैयार रखें। यानी अगर आप होम लोन के साथ-साथ एसआईपी में थोड़ी सी रकम निवेश करना शुरू कर देते हैं तो 20 साल या 25 साल बाद जो घर आपने 15-20 लाख रुपये का लिया है, वह बिल्कुल फ्री का हो जाएगा।
होम लोन के साथ SIP का क्या है कैलकुलेशन?
मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का घर खरीदा है और इसके लिए 40 लाख रुपये का होम लोन (Home Loan) लिया है। यह लोन 20 साल के लिए लिया गया है, जिस पर 8.5% ब्याज दर (Interest Rate) लगेगा। ऐसे में हर महीने 34,713 रुपये आपकी ईएमआई बनेगी। यानी अगले 20 साल तक हर महीने आपको इतनी रकम चुकानी होगी। अब कुल लोन और ब्याज जोड़ दें तो आपको कुल 83,31,103 रुपये का भुगतान करने पड़ेंगे। इसका मतलब है कि लोन आपने 40 लाख रुपये का लिया है और चुकाना पड़ेगा 83 लाख से अधिक। यानी दोगुना से अधिक देने पड़ेंगे।
अब एसआईपी के साथ इसका कैलकुलेशन देखें तो... मान लेते हैं कि आपने होम लोन पर जितनी ईएमआई जा रही है उसका 25 प्रतिशत या 20 प्रतिशत किसी म्यूचुअल फंड में एसआईपी शुरु करते हैं। इस हिसाब से देखें तो 34,713 की ईएमआई पर आप करीब 8,700 रुपये हर महीने एसआईपी में निवेश शुरू करते हैं।
अब आपकी एसआईपी पर आपको सालाना औसतन 12% का रिटर्न (Return) मिलता है तो 20 साल में आपके द्वारा निवेशित राशि 20,82,480 रुपये होगी। इस 20 साल में आपको कुल 65,87,126 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी कुल कॉर्पस आपके पास 86,69,606 रुपये जमा हो जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि 20 साल में आपके पास 86.69 लाख रुपये का फंड जमा हो जाएगा।
50 लाख रुपये का घर सिर्फ 27 लाख में हो जाएगा?
अब होम लोन और एसआईपी के पूरे कैलकुलेशन की बात करें तो होम लोन के तहत कुल भुगतान की गई राशि 83,31,103 रुपये है और एसआईपी में निवेशित राशि 20,82,480 रुपये है। यानी 20 साल में कुल जमा राशि 1,04,13,583 रुपये हो गई। अब अगर रिटर्न की बात करें तो एसआईपी से आपको कुल 86,69,606 लाख रुपये मिले। यानी इस कैलकुलैशन से देखें तो मकान की इफैक्टिव कीमत 17,43,977 रुपये हो गया। चूंकि 50 लाख रुपये से आपने पहले ही 10 लाख रुपये दे चुके हैं तो इस हिसाब से मकान की कीमत 27.43 लाख रुपये पड़ा।
इस कैलकुलेशन से यह समझ में आता है कि अगर आप होम लोन के साथ ही एसआईपी की शुरुआत करते हैं यानी सही फाइनेंशियल प्लानिंग करते हैं तो 20 साल बाद या फिर लंबी अवधि में आपका घर फ्री में नहीं, बल्कि मुनाफे में मिलेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications