Home Loan: 1 या 2 नहीं; 5 तरह का मिलता है होम लोन, आपको पता है? जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट

Home Loan : शहरी इलाके हो या ग्रामीण क्षेत्र, दिनोंदिन प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम ने सबकों चौंका दिया है। यही कारण है कि आम लोगों के लिए घर खरीदना बहुत कठिन हो गया है। हालांकि, अपना घर का सपना पूरा करने के लिए लोग होम लोन लेते हैं और फिर 20-25 साल तक EMI भरते हैं। होम लोन चूंकि एक लंबी अवधि का होता है, ऐसे में होम लोन लेने से पहले कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

इस बीच क्या आपको पता है कि होम लोन कितने तरह का होता है? यदि नहीं तो चलिए आपको बताते हैं और साथ में यह भी जानते हैं कि आपके लिए कौन सा होम लोन बेस्ट रहेगा।

Home Loan

होम लोन कितने प्रकार के होते हैं?

दरअसल, बैंक पांच तरह का होम लोन देते हैं। यानी होम लोन के 5 प्रकार होते हैं- होम परचेज लोन, होम इंप्रूवमेंट लोन, होम कंस्ट्रक्शन लोन, होम एक्सटेंशन लोन और बैलेंस ट्रांसफर लोन। हर किसी के लिए सबसे अच्छा लोन आपकी ज़रूरतों पर निर्भर करता है, जैसे कि आप नया घर खरीद रहे हैं या मौजूदा घर में सुधार करना चाहते हैं।

  • होम परचेज लोन: नया घर या फ्लैट खरीदने के लिए, यह सबसे आम है।
  • होम इंप्रूवमेंट लोन: घर की मरम्मत या नवीनीकरण के लिए।
  • होम कंस्ट्रक्शन लोन: प्लॉट खरीदने और फिर उस पर घर बनाने के लिए।
  • होम एक्सटेंशन लोन: मौजूदा घर में अतिरिक्त जगह (जैसे कमरे या हॉल) जोड़ने के लिए।
  • बैलेंस ट्रांसफर लोन: किसी दूसरे बैंक से अपने मौजूदा होम लोन को कम ब्याज दर पर ट्रांसफर करने के लिए।

आपके लिए कौन सा होम लोन बेस्ट है?

  • अगर आप नया घर खरीद रहे हैं: होम परचेज लोन आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
  • अगर आप घर को बेहतर बनाना चाहते हैं: होम इंप्रूवमेंट लोन सही रहेगा।
  • अगर आप प्लॉट पर घर बना रहे हैं: होम कंस्ट्रक्शन लोन चुनें।
  • अगर आप घर का विस्तार करना चाहते हैं: होम एक्सटेंशन लोन लें।
  • अगर आप बेहतर ब्याज दर चाहते हैं: बैलेंस ट्रांसफर लोन के बारे में सोच सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+