नयी दिल्ली। होम लोन लेने वालों के लिए एक खुशखबरी है। आपको 8 फीसदी से कम भी रेट पर होम लोन मिल सकता है। दरअसल सितंबर तिमाही में विकास दर 4.5% पर पिछली 26 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुँच गयी थी। गिरती अर्थव्यवस्था को देखते हुए आरबीआई 5 दिसंबर को होने जा रही अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में अपनी जरूरी पॉलिसी रेट में और कटौती कर सकता है। जैसा कि रिटेल लोन को रेपो दर के साथ जोड़ दिया गया है तो होम लोन लेने वालों को 8 फीसदी से कम ब्याज दर कर्ज मिल सकेगा। आपको बता दें कि आरबीआई ने अपनी पिछली लगातार 5 मौद्रिक समिति की बैठकों में रेपो रेट घटायी है। 2019 में आरबीआई रेपो रेट में कुल मिला कर 1.35% की कटौती कर चुका है। आरबीआई ने खास कर मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और गिरती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए रेपो रेट में लगातार कमी की।

और कितनी घट सकती है रेपो रेट
द टाइम्स ऑफ इंडिया के एक पोल के मुताबिक कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आरबीआई मौजूदा रेपो रेट में 25 बेसिस पोइंट की कटौती कर सकता है। इससे रेपो रेट घट कर 4.9 फीसदी पर आ जायेगी। इस समय रेपो दर 5.15% है, जो मार्च 2010 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। वहीं देश के सबसे बड़े बैंक की बात करें तो एसबीआई की एक्सटर्नल बेंचमार्क रेट 8.05% है जो आरबीआई के रेपो दर घटाने के बाद 7.8 फीसदी पर आ जायेगी। साथ ही लागू होने वाली होम लोन रेट भी 7.95% तक घट जायेगी।
क्या होती है रेपो रेट
रेपो रेट वे दर होती है जिस रेट पर आरबीआई दूसरे कमर्शियल बैंकों को लोन देता है। बैंक आरबीआई से कर्ज लेकर अपने ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट कम होने से आपके लिए लोन की दरें भी कम होती हैं। वहीं आपको रिवर्स रेपो रेट के बारे में भी बता दें यह रेपो रेट की विपरीत होती है। रिवर्स रेपो रेट वे दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई में जमा उनकी पूँजी पर ब्याज मिलता है।
यह भी पढ़ें - दुनिया की टॉप 10 महंगी इमारतें, जानिए भारत कहां है
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
