Home Loan Interest Rate: रेपो रेट में कटौती के बाद कई सरकारी बैंकों ने अपनी होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं, जिससे आपके लिए अब घर खरीदना पहले से थोड़ा आसान हो सकता है। अगर आप भी घर लेने की योजना बना रहे हैं और लगभग 30 लाख रुपये या उससे ज्यादा का लोन लेना चाहते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज पर लोन दे रहा है।

कम ब्याज दर पर होम लोन देने वाले बैंक
केनरा बैंक में होम लोन की ब्याज दर 7.80% है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में होम लोन की ब्याज दर 7.85% और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दर 7.85% है। इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लिए ब्याज दर 7.85% है।
हाउस लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब आप घर खरीदते हैं, तो बैंक पूरी कीमत का लोन नहीं देता। आमतौर पर बैंक या फाइनेंस कंपनी घर की कुल कीमत का 75% से 90% तक लोन देती है। बाकी की रकम यानी 10% से 25% तक की राशि आपको खुद चुकानी पड़ती है, जिसे डाउन पेमेंट कहा जाता है।
क्रेडिट स्कोर एक 3-अंकों की संख्या होती है (300 से 900 के बीच), जो यह बताती है कि आपने पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड की भुगतान जिम्मेदारियों को कितना अच्छे से निभाया है। 700 से नीचे स्कोर होने पर लोन मिलने में परेशानी आ सकती है। अच्छा क्रेडिट स्कोर ना सिर्फ लोन मंजूरी को आसान बनाता है, बल्कि आपकी EMI भी कम कर सकता है।
होम लोन लेते समय लोग अक्सर सिर्फ ब्याज दर (Interest Rate) पर ध्यान देते हैं, लेकिन लोन के साथ कई अन्य चार्जेस भी होते हैं, जिन्हें जानना और समझना बहुत जरूरी है। प्रोसेसिंग फीस, लेट पेमेंट पेनल्टी, प्रीपेमेंट / फोरक्लोजर चार्ज, लिगल और वैल्यूएशन चार्ज, इन सभी के बारे में पूरी जानकारी बैंक से प्राप्त करें।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
