आजकल के समय मकान खरीदने के लिए लोग होम लोन लेना ही पसंद करते हैं. होम लोन पर आपको कितना ब्याज देना पड़ेगा, ये कई बातों पर निर्भर करता है. आज हम आपको 5 ऐसी टिप देंगे, जिसके जरिए आप कम ब्याज पर होम लोन ले सकते हैं.

अपना मनपसंद खरीदना कई लोगों की चाह होती है. लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं होते, तो इसलिए वे मकान खरीदने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं. देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक होम लोन पर काफी ब्याज ले लेते हैं. यह ब्याज कई बातों पर निर्भर करता है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसके जरिए आप कम ब्याज पर आसानी से होम लोन ले पाएंगे.
पहला- होम लोन लेने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भाग क्रेडिट स्कोर (Credit Score) या Cibil Score (सिबिल स्कोर) है. होम लोन लेते समय आपका क्रेडिट स्कोर देखा जाता है. कोई भी लोन लेते समय क्रेडिट स्कोर काफी मायने रखता है. क्रेडिट स्कोर के जरिए बैंक किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट हिस्ट्री देख सकता है. इसके जरिए बैंक यह भी पता लगा सकता है कि आपने बीते सालों में समय पर लोन और क्रेडिट बिलों की पेमेंट की थी या नहीं. सिबिल स्कोर जितना अच्छा होगा, उतना आपको होम लोन बेहतर ब्याज में मिलने के उम्मीद होती है.
दूसरा- बैंक से होम लोने लेते वक्त व्यक्ति की उम्र और नौकरी भी देखी जाती है. इसके जरिए बैंक आपकी रीपेमेंट
क्षमता देखता है. ऐसा कहा जाता है कि जिनकी उम्र कम होती है और वे कोई ना कोई कारोबार कर रहे हो, तो बैंक उन्हें आसानी से कम ब्याज दर पर लोन दें देता है. क्योंकि उनके पास लोन वापस करने की क्षमता अधिक होती है.
तीसरा- वहीं बैंक महिलाओं को होम लोन पर छूट देता है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को बैंक सस्ते में लोन ऑफर करता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बैंक महिलाओं को 5 बेसिस प्वॉइंट सस्ता होम लोन देता है. इसलिए आप अपने परिवार के किसी महिला सदस्य के साथ ज्वाइंट होम लोन ले सकते हैं. इससे आपको ब्याज कम देना पड़ेगा.
चौथा- ऐसा भी कहा जाता है कि होम लोन का ब्याज दर लोन के अमाउंट पर भी निर्भर करता है. इसलिए यह ध्यान रखें कि आप जितना ज्यादा लोन लेंगे, बैंक को उतना ज्यादा रिस्क होगा और ऐसे में आपको ब्याज दर भी ज्यादा देना पड़ सकता है.
पांचवा- होम लोन लेने के लिए आप किसी भी बैंक में आवेदन दे सकते हैं, लेकिन अगर आप होम लोन पर फायदा लेना चाहते है, तो जिस बैंक के आप पुराने कस्टमर हो, वहीं से होम लोन लें. क्योंकि बैंकों को अक्सर अपने पुराने कस्टमर पर ज्यादा भरोसा होता है.
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications