नई दिल्ली, जुलाई 15। भारत सरकार के पास एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं। इनमें से ज्यादातर कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं। यह कंपनियां काफी रिटर्न भी दे रही हैं। कुछ कंपनियों ने तो बहुत ही तगड़े रिटर्न दिये हैं। ऐसी ही एक सरकारी कंपनी के बारे में हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। इस कंपनी का रेट आज से कुछ साल पहले केवल 77 पैसे था, वहीं इस वक्त इस कंपनी का रेट करीब 285 रुपये है। अगर किसी ने इस कंपनी में केवल 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू करीब 7 करोड़ रुपये हो गई होगी। अगर केवल 10,000 रुपये का भी निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू भी 70 लाख रुपये के आसपास होगी।
आइये जानते हैं कि इस शानदार कंपनी के बारे में।
इस शानदार सरकार कंपनी का नाम है हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
इस शानदार सरकारी कंपनी का नाम हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड है। इसका शेयर एक समय पर 77 पैसे पर था। आइये जातने हैं कि आज इस शेयर का एनएसई और बीएसई पर क्या रेट है।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का शेयर आज दोपहर में एनएसई पर करीब 255 रुपये के रेट पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। इस शेयर का एनएसई पर एक साल का जहां न्यूनतम स्तर 242.05 रुपये का रहा है, वहीं उच्चतम स्तर 408.60 रुपये का रहा है।
इसके अलावा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का शेयर आज दोपहर में बीएसई पर करीब 255 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। इस शेयर का बीएसई पर एक साल का जहां न्यूनतम स्तर 242.40 रुपये का रहा है, वहीं उच्चतम स्तर 408.90 रुपये का रहा है।
अब जानिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का शेयर कब था 77 पैसे का
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का शेयर आज से 22 साल पहले केवल 77 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर 25 अगस्त 2000 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 77 पैसे के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं अब यह शेयर करीब 285 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने इस दौरान करीब 26,500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
जानिए कैसे 1 लाख रुपये को बना दिया 7 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर 25 अगस्त 2000 को बीएसई पर 77 पैसे के स्तर पर ट्रेड हो रहा था। अगर किसी ने उस वक्त हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के 1 लाख रुपये के शेयर खरीदें होंगे तो उसको करीब 129870 शेयर मिले होंगे। इसके बाद हिंदुस्तान जिंक ने 7 मार्च 2011 को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया है। ऐसे में कंपनी में निवेशक के पास शेयरों की संख्या बढ़कर 259740 हो गई होगी। वहीं हिंदुस्तान जिंक का शेयर 15 जुलाई 2022 को बीएसई पर करीब 285 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर अब करीब 7.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने 77 पैसे के स्तर पर केवल 10,000 रुपये ही लगा दिए होते तो उसकी वैल्यू भी 75 लाख रुपये के आसपास होती।
अब जानिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शार्ट टर्म रिटर्न
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयर का रेट 24 अक्टूबर 2008 को बीएसई पर 23.90 रुपये के स्तर पर था। कंपनी अगर किसी ने 24 अक्टूबर 2008 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसका निवेश बढ़कर 11.86 लाख रुपये हो गया होगा।
More From GoodReturns

सेबी का बड़ा फैसला: एंजेल फंड्स के लिए डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक का मिला समय

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications
