Highest FD Rates: आम आदमी के मन में अक्सर बचत के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट का सहारा लेता है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो FD में निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए।

फिलहाल, प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक एचडीएफसी बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर 7.9 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। ICICI बैंक 7.8 फीसदी तक का रिटर्न दे रहा है, जबकि एक्सिस बैंक 7.75 फीसदी तक का रिटर्न दे रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ये बैंक 3 करोड़ से कम की एफडी पर सीनियर सिटीजन्स और आम नागरिकों को कितना ब्याज दे रहे हैं।
एचडीएफसी बैंक दे रहा है एफडी पर इतना ब्याज
HDFC बैंक 7 से 14 दिन की 3 करोड़ से कम की एफडी पर आम जनता को 3.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
15 से 29 दिन की 3 करोड़ से कम की एफडी पर आम जनता को 3.00 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 3.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
30 से 45 दिन की 3 करोड़ से कम की एफडी पर आम जनता को 3.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 4 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
46 से 60 दिन की 3 करोड़ से कम की एफडी पर आम जनता को 4.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
61 से 89 दिन या फिर 90 दिन से 6 महीने की 3 करोड़ से कम की एफडी पर आम जनता को 4.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 5 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम की 3 करोड़ से कम की एफडी पर आम जनता को 5.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई समय अवधि के लिए बैंक ने अलग-अलग एपडी रेट्स निर्धारित किए हैं।
एक्सिस बैंक में 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज
7 दिन से 14 दिन के लिए अगर निवेश कर रहे हैं तो आम जनता को ये बैंक 3.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 3.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
15 दिन से 29 दिन के लिए आम जनता को 3.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 3.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
30 दिन से 45 दिन के लिए ये बैंक आम जनता को एफडी पर 3.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 4.00 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा भी कई समय अवधि के लिए एक्सिस बैंक ने अलग-अलग एपडी रेट्स निर्धारित किए हैं।
आईसीआईसीआई बैंक 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी में ऑफर कर रही है ये ब्याज
7 दिन से 29 दिन के लिए निवेश पर आम जनता 3.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 3.50 प्रतिशत का ब्याज ये बैंक ऑफर कर रही है।
30 दिन से 45 दिन के लिए आम जनता को 3.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिक को 4.00 प्रतिशत का ब्याज ये बैंक ऑफर कर रही है। इसके अलावा भी कई समय अवधि के लिए बैंक ने अलग-अलग एपडी रेट्स निर्धारित किए हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
