Highest fd rates by bank: आज भी ज्यादातर लोग एफडी में ही निवेश करना पसंद करते हैं. एफडी में आपको गारंटी रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही ये निवेश करने के लिए एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म भी है. फिक्स्ड डिपॉजिट में मिलने वाला रिटर्न निधारित रहता है. आज हम आपको ऐसे बैंक के बारे में बताने वाले है, जो आपको एफडी में 8 फीसदी ज्यादा का रिटर्न देता है. तो चलिए इनके बारे में फटाफट जान लेते हैं.

फिक्सड डिपॉजिट निवेश एक तरह का ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट है. आज भी कई लोग इसे गारंटी रिटर्न की वजह से पसंद करते हैं. गारंटी रिटर्न की वजह से वे निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट का ऑप्शन चुनते हैं.
कैसा पाएं एफडी पर ज्यादा इंटरेस्ट
आमतौर पर ये देखा गया है कि अगर आप लंबे समय के लिए किसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं, तो अच्छा खासा इंटरेस्ट मिल जाता है. वहीं कम समय के लिए किए गए एफडी पर उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है. जैसे की अगर 5 साल की एफडी और 1 साल की एफडी की तुलना की जाए तो, 5 साल वाले में ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाएगा.
ये बैंक दे रहें हैं 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज
चलिए उन बैंक के बारे में जानते हैं, जो एफडी पर 8 फीसदी से भी ज्यादा इंटेस्ट दे रहे हैं. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अगर आप 333 दिनों के लिए एफडी कराते हैं, तो आपको बैंक 8.15 फीसदी का ब्याज ऑफर करेगी. यह ऑफर बैंक अपनी यूनिय समवृद्धि स्कीम के तहत कर रही है.
आपको इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए कम से कम 1000 रुपये निवेश करने होंगे. इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ तक एफडी में निवेश कर सकते हैं.
इस स्कीम के तहत सामान्य ब्याज दर 7.4 फीसदी मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को ब्याज दर 7.90 फीसदी मिलेगा. इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को 8.15 फीसदी ब्याज दर दिया जा रहा है.
बैंक ऑफ बड़ौदा
हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने मानसून धमका फिक्सड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च किया है. इस स्कीम के तहत बैंक 333 दिनों की एफडी कराने पर 7.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. ये दर आपके 15 जुलाई 2024 से लागू होने थे.
फिक्सड डिपॉजिट जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम
फिक्स्ड डिपॉजिट में आपका ब्याज हर तीन महीने में कैलकुलेट किया जाता है. इसके अलावा हर 6 महीने में डिपॉजिट अकाउंट में जमा हो जाता है. आपको ये ब्याज एफडी की अवधि खत्म होने पर जमा राशि के साथ दिया जाता है.
अगर कोई भी व्यक्ति एफडी की अवधि से पहले पैसे निकलता है, तो जिस समय वे पैसे निकाल रहा है, उस समय की अवधि में लागू होने वाले ब्याजा दर से 1 फीसदी कम ब्याज के आधार पर भुगतान किया जाता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications