Better Credit Score Benefits: आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि बढ़िया सिबिल स्कोर के आपको अच्छे खासे बेनिफिट्स मिलते हैं। लेकिन अच्छे सिबिल स्कोर से लोगों को क्या विशेष फायदे मिलते हैं, इसके बारे में उन्हें बहुत कम जानकारी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन फायदा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अच्छे सिबिल स्कोर से मिल सकते हैं। एक्सपर्ट भी बोलते हैं कि अगर आपको लोन उठाना है या फिर क्रेडिट कार्ड लेना है तो अच्छे क्रेडिट स्कोर से आपको बेहतर ऑफर्स भी मिल जाते हैं। इसके अलावा इसके अलावा कोई और फायदे भी हैं जो आपको मिलते हैं और उनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
क्या है बेहतर क्रेडिट स्कोर
बेहतर क्रेडिट स्कोर के फायदे जानने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि बेहतर क्रेडिट स्कोर आखिरकार बोलते किसे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 पॉइंट से ऊपर है तो आप बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले लोगों की श्रेणी में आते हैं। इससे आपको कुछ स्पेशल फायदे भी मिलते हैं।

क्या हैं बेहतर क्रेडिट स्कोर से मिलने वाले फायदे
इंश्योरेंस प्रीमियम लगता है कम
शायद बहुत से लोगों को यह बात पता नहीं है लेकिन क्रेडिट स्कोर इंश्योरेंस प्रीमियम निर्धारित करने में भी सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाने वाला फैक्टर माना जाता है। ज्यादातर केस में बेहतर क्रेडिट स्कोर होने पर कंपनियों के द्वारा आपको कम प्रीमियम पर इंश्योरेंस मिल जाता है, जिससे आप अपने अच्छे खासे पैसे बचा सकते हैं।
बैंक से मिलते हैं ज्यादा बेहतर ऑफर्स
अगर आप लंबे समय से सही समय पर अपनी किस्त भर रहे हैं और बेहतर सिविल स्कोर मेंटेन किया हुआ है तो बैंक की तरफ से भी आपको विशेष ऑफर दिए जाते हैं। कई बार तो बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को बैंक के द्वारा प्रीमियम कार्ड भी ऑफर कर दिए जाते हैं। इनमें से कई क्रेडिट कार्ड पर उन्हें एक्सक्लूसिव रीवार्ड प्वाइंट्स और फायदे मिलते हैं जो सिर्फ उस कस्टमर के लिए ही होते हैं।
बढ़ जाती है आपकी क्रेडिट लिमिट
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपने अपना क्रेडिट स्कोर 750 पॉइंट से ऊपर रखा है और आपका क्रेडिट स्कोर लंबे समय तक इस पॉइंट पर बना रहता है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा आपके क्रेडिट कार्ड में भी मिलता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 पॉइंट से ऊपर है तो सामान्य क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्ति के मुकाबले आपको ज्यादा क्रेडिट लिमिट मिल सकती है। इसलिए आपको क्रेडिट कार्ड में नॉर्मल व्यक्ति के मुकाबले ज्यादा एक्सपेंस की सुविधा मिलती है।
इंटरेस्ट रेट भी लगता है कम
अगर आपकी क्रेडिट स्कोर जबरदस्त है तो आपको काफी कम ब्याज दर पर लोन भी मिल जाता है। इसके अलावा बेहतर क्रेडिट स्कोर वाले लोग लोग बैंक से लोन पर लगने वाली ब्याज दरों को कम करने की बात भी कह सकते हैं।
आसानी से मिल जाता है लोन अप्रूवल
आमतौर पर लोगों को लोन लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन 750 पॉइंट से ऊपर के क्रेडिट स्कोर वालों को इस तरह की किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है। बेहतर क्रेडिट स्कोर वालों का लोन सामान्य क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों के मुकाबले जल्दी अप्रूव हो जाता है। इसके अलावा अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए भी अप्लाई करते हैं तो आपको बहुत जल्द और आसानी से क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
