नई दिल्ली, जुलाई 19। आरबीआई द्वारा रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद, बैंक सावधि जमा या एफडी पर उच्च ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। 5 लाख रुपये तक की एफडी निवेश का भारत सरकार द्वारा बीमा किया जाता है, इसलिए निवेशकों को किसी स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश करने की चिंता नहीं करनी चाहिए। यहां चार ऐसे स्मॉल फाइनेंस बैंकों और निवेश के लिए उनकी सबसे अच्छी एफडी दरों की जानकारी दी गयी है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
ये बैंक खाताधारकों को 1 वर्ष 6 महीने से अधिक से 2 वर्ष तक के लिए आम जनता को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% ब्याज दे रहा है। इसकी 2 वर्ष से अधिक और 998 दिनों तक पर ये दरें 7.00% और 7.50% हैं। वहीं 999 दिनों की एफडी पर ये दरें 7.49% और 7.99% हैं। 1000 दिनों से 3 वर्ष के लिए एफडी दर 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50%, 3 वर्ष से अधिक से 5 वर्ष से कम तक पर ये दरें 6.50% और 7.00% हैं। 5 साल के लिए ये दरें 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.25% हैं।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड में 6 महीने 1 दिन से 12 महीने तक के लिए एफडी दरें 5.35% और 5.46% हैं। यहां 12 महीने 1 दिन से 15 महीने तक के लिए एफडी दरें 6.60% और 6.77% हैं। 15 महीने से 24 महीने के लिए एफडी दरें 6.45% और 6.61% हैं। 24 महीने से 45 महीने के लिए एफडी दरें 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.08% है। 45 महीने 1 दिन से 60 महीने से कम की एफडी दरें 6.45% और 6.61% हैं। 60 महीने से 120 महीने के लिए एफडी दरें 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.08% हैं।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक में खाताधारकों के लिए 1 वर्ष के लिए एफडी दर 7.00% और 7.80% हैं। 1 वर्ष से अधिक और 2 वर्ष तक के लिए एफडी दरें 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.05 फीसदी हैं। 2 साल से अधिक और 3 साल तक के लिए एफडी दरें 7.25% और 8.05% हैं। 3 साल से अधिक और 5 साल से कम तक पर एफडी दरें 7.35% और 8.15% हैं। 5 साल के लिए एफडी दरें 7.25 फीसदी और 8.05% हैं। 5 साल से अधिक और 10 साल तक की एफडी पर ये दरें 6.0% और 6.80% हैं। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की घरेलू जमा पर लागू हैं, जो 15 जून 2022 को लागू हुई थीं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के खाताधारकों के लिए, 1 वर्ष से 18 महीने के लिए एफडी दरें आम जनता के लिए 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10% है, 18 महीने 1 दिन से 2 वर्ष तक के लिए एफडी दरें 6.45% और 6.95% हैं। वहीं 2 साल 1 दिन से 887 दिनों के लिए एफडी दर आम जनता के लिए 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.40% है। 888 दिनों के लिए एफडी दर आम जनता के लिए 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है। 889 दिनों से 3 साल के लिए आम जनता के लिए एफडी दर 6.90% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.40% है।
कितनी राशि के लिए हैं दरें
ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की घरेलू जमा पर लागू हैं, जो 27 जून 2022 को लागू हुई थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications