फिक्स्ड डिपॉजिट एक परंपरागत निवेश ऑप्शन के तौर पर पॉपुलर रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद अधिकांश लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अच्छे विकल्प की तलाश में रहते हैं।
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट एक परंपरागत निवेश ऑप्शन के तौर पर पॉपुलर रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद अधिकांश लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सबसे अच्छे विकल्प की तलाश में रहते हैं। आज के समय में लोग अपने निवेश की सुरक्षा के साथ ही बेहतर रिटर्न चाहते हैं।

यदि आप अपनी बचत पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) योजनाओं में निवेश एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सबसे आसान और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। यही कारण है कि कई लोग निवेश के लिए फिक्स डिपॉजिट को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। आज हम आपको तीन बड़े बैक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक की एफडी जो सीनियर सिटीजन के लिए है, मिलने वाले रिटर्न के बारे में बताएंगे।
एसबीआई में एफडी पर रिटर्न
भारतीय स्टेट बैंक में सीनियर सिटीजन के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉडिट स्कीम है जिसका नाम एसबीआई वी केयर है। यह स्कीम 31 दिसंबर 2020 तक के लिए है। इस एसबीआई स्पेशल एफडी की अवधि 5 साल है। जानकारी दें कि अभी अगर इसमें निवेश करते हैं तो आपको 6.20 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यह ब्याज दर सामान्य एफडी की दर से 0.80 ज्यादा है। यह रेट 10 सितंबर से लागू है। वहीं अगर आप तय अवधि से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको 0.5 प्रतिशत पेनाल्टी देनी पड़ सकती है।
एचडीएफसी बैंक एफडी पर रिटर्न
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक में भी सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉडिट स्कीम है। यहां इस स्कीम का नाम एचडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर है। यह स्पेशल एफडी भी आप 31 दिसंबर 2020 तक करा सकते हैं। इसमें एफडी की अवधि 5 साल 1 दिन से 10 साल है। अगर आप यहां एफडी कराते हैं तो आपको इस अवधि के लिए 6.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। यहां भी आपको सामान्य एफडी के मुकाबले 0.75 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा है। बता दें कि इस एफडी में से अगर आप 5 साल से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको 1 प्रतिशत की पेनाल्टी देनी होगी। वहीं अगर पांच साल के बाद निकालते हैं तो यह पेनाल्टी 1.25 प्रतिशत होगी।
आईसीआईसीआई बैंक एफडी पर रिटर्न
वहीं प्राइवेट सेक्टर के एक आईसीआईसीआई बैंक हैं जहां सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉडिट मौजूद है। इस बैंक में इस स्कीम का नाम आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन इयर्स है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्कीम सिर्फ 30 सितंबर 2020 तक के लिए ही है। यानी आपके पास कम समय है। इस स्कीम की अवधि भी 5 साल 1 दिन से 10 साल है। इसमें एफडी कराने पर आपको 6.55 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। यह सामान्य से 0.80 प्रतिशत ज्यादा है। अगर आप 5 साल 1 दिन से पहले पैसे निकालेंगे तो 1 प्रतिशत पेनाल्टी लगेगी और 5 साल 1 दिन के बाद निकालते हैं तो 1.30 प्रतिशत पेनाल्टी देनी होगी।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications