नयी दिल्ली। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। देश का प्रमुख प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक अब एफडी पर अधिक ब्याज दे रहा है। एचडीएफसी बैंक अपनी सीनियर सिटीजन केयर एफडी स्कीम में फिक्स्ड डिपॉजिट पर पहले मुकाबले अधिक ब्याज दे रहा है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को एचडीएफसी बैंक में एफडी पर अधिक मुनाफा मिल सकता है। अगर आप एफडी पर अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं तो परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के नाम एफडी करवा कर ज्यादा फायदा ले सकते हैं। 30 सितंबर तक मिल रहे ऑफर के तहत आपको 0.75 फीसदी तक अधिक ब्याज मिल सकता है। 5 साल और 1 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए 0.75 फीसदी और 5 साल तक की अवधि के लिए 0.5 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।
कौन कर सकता है निवेश
एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'सीनियर सिटीजन केयर एफडी' नाम से एक विशेष सावधि जमा ऑफर पेश किया था। ये एफडी स्कीम 18 मई से शुरू हो चुकी है। केवल साठ वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के निवासी वरिष्ठ नागरिक ही एचडीएफसी बैंक के विशेष एफडी ऑफर में निवेश करने के पात्र हैं। ये योजना वरिष्ठ नागरिकों की इनकम को उनकी सावधि जमा पर अतिरिक्त ब्याज प्रदान करके सुरक्षित रखने के लिए पेश की गई है।
कितना मिलेगा ब्याज
एचडीएफसी बैंक की खास एफडी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को 7-14 दिन पर 3.50 फीसदी, 15-29 दिन पर 4 फीसदी, 30-45 दिन पर 4.50 फीसदी, 46-90 और 91 दिन से 6 महीनों पर 5 फीसदी, 6 से 9 महीने 5.50 फीसदी, 9 महीने से 1 साल पर 5.75 फीसदी, 1-2 साल पर 6.10 फीसदी, 2-3 साल पर 6.25 फीसदी, 3-5 साल पर 6.25 फीसदी और 5-10 साल पर 6.50 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
ये भी कर सकते हैं आवेदन
एचडीएफसी बैंक की रेगुलर एफडी में हिन्दू यूनाइटेड फैमिली, पार्टनरशिप फर्म, लिमिटेड कंपनियां और ट्रस्ट अकाउंट भी निवेश कर सकते हैँ। इसमें निवेश करने के लिए लेटेस्ट फोटो के अलावा केवाईसी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। वहीं व्यक्तिगत और कंपनी के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी जरूरी होगा। इसके अलावा हिंदू यूनाइटेड फैमिली के लिए सेल्फ अटेस्टेड पैन कार्ड, हिंदू यूनाइटेड फैमिली की घोषणा विलेख (declaration deed) और बैंक स्टेटमेंट की जरूरत होगी।
ओवरड्राफ्ट की भी है सुविधा
एचडीएफसी बैंक की इस एफडी पर एक वरिष्ठ नागरिकों को एक खास फैसिलिटी मिलती है। वरिष्ठ नागरिक इस विशेष एफडी पर ओवरड्राफ्ट ले सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
