एचडीएफसी बैंक अपने हाई-एंड ग्राहकों को मिलने वाले Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव करने जा रहा है। बैंक की ओर से जानकारी दी गई है कि 1 फरवरी 2026 से इस कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम में नई सीमा लागू की जाएगी।
इस फैसले का सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जो हर महीने रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए बड़े खर्च निपटाते हैं। बैंक का मानना है कि इस बदलाव से रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल ज्यादा संतुलित तरीके से हो सकेगा।

रिवॉर्ड पॉइंट्स के इस्तेमाल पर लगेगी सीमा
अब तक Infinia कार्ड धारक महीने में कई बार रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन नए नियमों के बाद यह सुविधा सीमित हो जाएगी। फरवरी 2026 से ग्राहक एक महीने में अधिकतम 5 बार ही रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कर पाएंगे। इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि यह सीमा और कम हो सकती है, लेकिन फिलहाल बैंक ने 5 बार की लिमिट तय की है।
यह नियम खासकर उन लोगों को प्रभावित करेगा, जो ट्रैवल बुकिंग, लग्जरी शॉपिंग या महंगे गैजेट्स में पॉइंट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
Infinia कार्ड से पॉइंट्स कैसे मिलते हैं
Infinia मेटल कार्ड पर हर 150 रुपए के खर्च पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए जाते हैं। अगर ग्राहक बैंक के तय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त पॉइंट्स भी मिल सकते हैं। यही वजह है कि यह कार्ड प्रीमियम कैटेगरी में गिना जाता है।
रिडेम्पशन की तय लिमिट पहले से मौजूद
रिवॉर्ड पॉइंट्स के इस्तेमाल को लेकर पहले से भी कुछ सीमाएं लागू हैं। एक बिलिंग साइकिल में ग्राहक अधिकतम 2 लाख रुपये तक के पॉइंट्स का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, फ्लाइट टिकट, होटल और एयरमाइल्स जैसी सुविधाओं के लिए यह सीमा 1.5 लाख रुपए प्रति माह तय की गई है।
अगर कोई ग्राहक Apple प्रोडक्ट या ज्वेलरी वाउचर खरीदता है, तो वह कुल राशि का 70 प्रतिशत तक भुगतान रिवॉर्ड पॉइंट्स से कर सकता है।
लंबे समय तक कार्ड न चलाने पर नुकसान
बैंक ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई कार्डधारक लगातार एक साल तक कार्ड का इस्तेमाल नहीं करता, तो उसके जमा किए गए रिवॉर्ड पॉइंट्स खत्म हो सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को समय-समय पर कार्ड का उपयोग करते रहना जरूरी है।
डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए भी नया नियम
एचडीएफसी बैंक ने डेबिट कार्ड ग्राहकों के लिए भी बदलाव किया है। जनवरी 2026 से जिन ग्राहकों का तीन महीने में कुल खर्च 10,000 रुपए या उससे ज्यादा होगा, उन्हें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए डिजिटल लिंक दिया जाएगा। उसी लिंक से वाउचर एक्टिव किया जा सकेगा।
क्या है Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड
Infinia मेटल कार्ड आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होता। यह केवल बैंक की ओर से चुने गए ग्राहकों को ही दिया जाता है। इस कार्ड पर जॉइनिंग और सालाना फीस ली जाती है, लेकिन बदले में ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड, ट्रैवल बेनिफिट और एक्सक्लूसिव सुविधाएं मिलती हैं।
एचडीएफसी बैंक का यह कदम दिखाता है कि अब क्रेडिट कार्ड कंपनियां रिवॉर्ड सिस्टम को ज्यादा नियंत्रित तरीके से चलाना चाहती हैं। Infinia कार्ड यूजर्स को आगे चलकर अपने खर्च और रिवॉर्ड प्लानिंग पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
