नई दिल्ली, मार्च 19। शेयर बाजार में लंबे समय में पैसा बनता है। इसका एक उदाहरण है एचडीएफसी बैंक। देश के इस प्रमुख बैंक ने लंबी अवधि में 1 लाख रु को 2.66 करोड़ रु से अधिक की राशि में तब्दील कर दिया है। जिसने भी इसके शेयर 1 लाख रु के खरीदे होंगे आज वो करोड़पति होगा। पर इसमें वाकई एक लंबी अवधि लगी है। ये अवधि है 22 साल। मगर फायदा यह है कि निवेशकों को कुछ करना नहीं पड़ा। आइए जानते हैं एचडीएफसी बैंक के शेयर का रिटर्न।
बना दिया करोड़पति
1 जनवरी 1999 को एचडीएफसी बैंक का शेयर केवल 5.52 रु पर था, जबकि बीते गुरुवार को यह करीब 1478 रु के स्तर पर बंद हुआ। यानी ये शेयर लगभग इस अवधि में 26,674.5 फीसदी उछला। इतने भारी रिटर्न का मतलब है कि यह शेयर 22 साल से थोड़ी अधिक अवधि में 1 लाख रु के 2.66 करोड़ रु से अधिक बना चुका है। वहीं इसके 5 साल का रिटर्न रहा है 107.52 फीसदी। 107.52 फीसदी रिटर्न के आधार पर निवेशकों के पैसे डबल से अधिक हो चुके हैं।
बैंक का इतिहास
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय भारत के मुंबई शहर में है। इसे अगस्त 1994 में शुरू किया गया था। यह संपत्ति के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है और अप्रैल 2021 तक बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक था। बीएसई पर इसकी मार्केट कैपिटल 8.21 लाख करोड़ रु है।
लाखों है कर्मचारी
लगभग 120,000 कर्मचारियों के साथ भारत में यह पंद्रहवां सबसे बड़ा एम्प्लोयर भी है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,724.30 रु और निचला स्तर 1,292.00 रु रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एचडीएफसी बैंक के शेयर के आगे काफी ऊपर जाने की भी संभावना जताई गयी है। यानी यदि अभी इस शेयर में पैसा लगाया जाए तो आगे अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
कितना मिल सकता है रिटर्न
एचडीएफसी बैंक के शेयर के लिए एक ब्रोकरेज फर्म ने 2050 रु का टार्गेट रखा है। अभी यह 1478 रु के भाव पर है। यानी ये आराम से 38-39 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इतना रिटर्न आपको बैठे-बैठे मिलेगा, जो कि एफडी या पोस्ट ऑफिस की स्कीम से बेहतर है। हालांकि ध्यान रहे कि शेयर बाजार काफी अस्थिरता वाला निवेश ऑप्शन है। यहां काफी उतार-चढ़ाव रहता है और किसी भी शेयर या स्टॉक एक्सचेंज के लिए सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।
बैंक के फाइनेंशियल रिजल्ट
एचडीएफसी बैंक को 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में 18% की उछाल के साथ 10,342 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। बैंक ने एक साल पहले की इसी अवधि में 8,758 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। बैंक की शुद्ध इनकम, एनआईआई (शुद्ध ब्याज आय) और अन्य आय का टोटल 12 फीसदी बढ़ कर 26,627 करोड़ रुपये हो गया, जो 2020-21 की समान तिमाही में 23,760.8 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय, अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर दिसंबर 2020 में 16,317.6 करोड़ रुपये की तुलना में 13% बढ़कर 18,443.5 करोड़ रुपये हो गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
