देशभर में फेस्टिव सीजन की धूम है. इसमें ग्राहक घर, गाड़ी या फिर गहने खरीदते हैं. कई खरीदार कैश देते हैं तो कई लोन लेते हैं. इस बीच HDFC Bank ने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने आज 7 अक्टूबर से चुनिंदा अवधि के ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. इसके तहत अब लोन पर ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर HDFC बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ द फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR में इजाफा करने का ऐलान किया है. इसके तहत MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है. बता दें कि MCLR में किसी तरह के बदलाव का असर लोन पर EMI पर सीधे तौर पर पड़ता है.
HDFC बैंक ने ग्राहकों दिया झटका
HDFC बैंक ने अपने 2 टेन्योर के लिए MCLR में बदलाव किए हैं, जोकि 7 अक्टूबर से ही लागू भी हो गए हैं. इस बदलाव के बाद MCLR ब्याज दरों की रेंज 9.10% से 9.45% हो गई है. HDFC बैंक ने 6 महीने और 3 साल के लिए MCLR को 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है.
ओवरनाइट के लिए बैंक 9.10%, एक महीने के लिए 9.15%, 3 महीने के लिए दरें 9.30% कर दिए है. 3 साल के टेन्योर के लिए नए दरें 9.45-9.50% होगी. जबकि 6 महीने के लिए लेंडिंग रेट 9.40% और 1 साल के लिए 9.45% किया है. बता दें कि MCLR, एक बेंचमार्क ब्याज दर है, जिसका इस्तेमाल भारत में बैंक होम लोन समेत अन्य तरह के लोन के लिए लेंडिंग रेट तय करने के लिए किया जाता है.
HDFC बैंक का शेयर टूटा, आगे क्या?
शेयर बाजार में तेज करेक्शन के बीच HDFC बैंक का शेयर करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. BSE पर यह 1616 रुपए के रेट पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने Q2 में दमदार डिपॉजिट ग्रोथ के चलते HDFC बैंक के शेयर पर BUY रेटिंग की है. साथ ही 1900 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.

RBI की अक्टूबर पॉलिसी मीटिंग शुरू
भारतीय सेंट्रल बैंक RBI की हर दो महीने में होने वाली मौद्रीक समीक्षा कमिटी बैठक 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जोकि 9 अक्टूबर तक जारी रहेगा. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि इस बार लगातार 10वीं बार ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं.
फिलहाल रेपो रेट को 6.5% पर बरकरार है, जोकि 2018 से अब तक सबसे ज्यादा है. RBI ने आखिरी बार 2023 में फरवरी पॉलिसी के दौरान दरों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.
RBI की प्रमुख दरें
- रेपो रेट: 6:50%
- SDF: 6.25%
- MSF: 6.75%
- बैंक रेट: 6.75%
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
