HDFC Bank FD Rates : इस महीने दूसरी बार भारत के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी कर दी है। बता दें कि इस बार बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस या 0.50 फीसदी) तक की बढ़ोतरी की है। जैसे कि 61 दिनों से 89 दिनों में मैच्योर होने वाली एपडी पर अब 4.50 प्रतिशत की ब्याज दर पेश की जाएगी, जो पहले 4 प्रतिशत थी।

90 दिनों से 6 महीने
90 दिनों से 6 महीने की अवधि पर, नयी ब्याज दर 4.50 प्रतिशत होगी, जो पहले के 4.25 प्रतिशत की तुलना में 25 आधार अंक (0.25 फीसदी) अधिक है। दो साल, एक दिन से लेकर पांच साल तक की एफडी जमाओं पर अब एचडीएफसी बैंक 6.25 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश करेगा। इसी तरह एचडीएफसी बैंक ने पांच से 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 20 बीपीएस बढ़ा कर 6.20 फीसदी कर दी है, जो पहले 6 फीसदी थी।
कब से लागू हैं नयी ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक की एफडी पर नयी ब्याज दरें 26 अक्टूबर से लागू हो गयी हैं। आगे चेक करें सारी अवधियों की ब्याज दरें।
60 दिन तक की दरें
7 दिन से 14 दिन : आम निवेशकों के लिए - 3.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन : आम निवेशकों के लिए - 3.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन : आम निवेशकों के लिए - 3.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन : आम निवेशकों के लिए - 4.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.50 प्रतिशत

1 साल तक की दरें
61 दिन से 89 महीने : आम निवेशकों के लिए - 4.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत
90 दिन से 6 महीने : आम निवेशकों के लिए - 4.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत
6 महीने 1 दिन से 9 महीने : आम निवेशकों के लिए - 5.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.75 प्रतिशत
9 महीने 1 दिन से 1 वर्ष से कम : आम निवेशकों के लिए - 5.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.00 प्रतिशत
3 साल तक की दरें
1 साल से 15 महीने : आम निवेशकों के लिए - 6.10 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.60 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम : आम निवेशकों के लिए - 6.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.65 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल : आम निवेशकों के लिए - 6.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.50 प्रतिशत
2 वर्ष 1 दिन से 3 वर्ष : आम निवेशकों के लिए - 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.75 प्रतिशत

बाकी अवधियों की दरें
3 वर्ष 1 दिन से 5 वर्ष : आम निवेशकों के लिए - 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.75 प्रतिशत
5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष : आम जनता के लिए - 6.20 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.95 प्रतिशत
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स



Click it and Unblock the Notifications