नई दिल्ली, सितंबर 21। बैंक सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरें अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। इसलिए निश्चित रेगुलर इनकम की तलाश करने वाले लोग कॉर्पोरेट एफडी जैसे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। इनमें प्रमुख बैंकों की तुलना में बेहतर रिटर्न मिलता है। ऐसा ही एक कॉर्पोरेट एफडी ऑप्शन है हॉकिन्स कुकर्स की एफडी स्कीम। कंपनी ने अपनी एफडी स्कीम 2021 के लिए पहले से ही प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हुआ और 30 सितंबर तक खुला रहेगा। ये एफडी तीन मैच्योरिटी अवधि के साथ आती हैं। इनमें 12 महीने, 24 महीने और 36 महीने शामिल है।
8 फीसदी तक मिलेगा ब्याज
निवेशकों को 12 महीने की एफडी पर 7.5%, 24 महीने की एफडी पर 7.75% और 36 महीने की एफडी पर 8% की ब्याज दर ऑफर की जाएगी। इस योजना में आप 30 सितंबर, 2021 तक या कंपनी की 62वीं वार्षिक आम बैठक की तिथि तक, जो भी पहले हो, आवेदन कर सकते हैं। योजना में न्यूनतम आवश्यक निवेश राशि 25,000 रुपये है, जबकि अधिकतम राशि जो निवेश की जा सकती है वह 20,00,000 रुपये है। आप केवल 1,000 रुपये के गुणक में निवेश सकते हैं।
इस तरह मिलेगा ब्याज
ब्याज भुगतान और मूल राशि का पुनर्भुगतान ईसीएस/डायरेक्ट क्रेडिट/आरटीजीएस/एनईएफटी/वारंट के माध्यम से किया जाएगा। सेबी और आरबीआई के प्रतिबंधों के अधीन जमाराशियों का पुनर्भुगतान ईसीएस/डायरेक्ट क्रेडिट/आरटीजीएस/एनईएफटी/चेक के माध्यम से किया जा सकता है। हॉकिन्स कुकर्स लिमिटेड को क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए लिमिटेड से आईसीआरए एमएए (स्थिर) रेटिंग मिली है। रेटिंग 21 जुलाई, 2021 को जारी की गई थी, और इसका सीधा सा मतलब है कि कंपनी के पास न्यूनतम क्रेडिट जोखिम के साथ बढ़िया क्रेडिट क्वालिटी है।
प्री-रजिस्ट्रेशन है जरूरी
हॉकिन्स कुकर लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग कंपनी की विश्वसनीयता का एक मूल्यांकन है। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी वापस पैसा लौटा पाएगी या नहीं। इच्छुक निवेशकों के लिए (www.hawkinscookers.com/fd2021.aspx) ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। सावधि जमा फॉर्म विस्तृत नियमों और शर्तों के साथ www.hawkinscookers.com/fdform2021.pdf से डाउनलोड किया जा सकता है।
निवेश करें या नहीं
निश्चित रूप से हॉकिन्स द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर प्रमुख बैंकों द्वारा अपनी एफडी पर दी जाने वाली दर से काफी बेहतर है। हालांकि बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी में आपकी 5 लाख रुपये तक की राशि पर डीआईसीजीसी बीमा बेनेफिट मिलता है। मगर कॉर्पोरेट एफडी ऐसे किसी भी बीमा कवरेज के साथ नहीं आती। ये एफडी असिक्योर नेचर की होती हैं, जिसका मतलब है कि डिफॉल्ट की स्थिति में निवेशक कंपनी की संपत्ति पर कोई दावा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में केवल एक चीज जिस पर निवेशक भरोसा कर सकते हैं वह है कंपनी की क्रेडिट रेटिंग।
हो सकता है सेफ ऑप्शन
हॉकिन्स ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए लिमिटेड से एमएए (स्थिर) रेटिंग प्राप्त की है। हॉकिन्स कुकर एफडी में निवेश करना अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प हो सकता है। हालांकि, निवेशकों को योजना के विस्तृत नियमों और शर्तों को देखने की सलाह दी गयी है। बैंक एफडी पर अर्जित ब्याज की तरह इस कॉर्पोरेट एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर निवेशक की स्लैब दरों के अनुसार टैक्स लगेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications