Rs 500 Note Rumor: 500 रुपये के नोट को लेकर फैली अफवाहों के बाद, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 500 रुपये के नोटों की आपूर्ति बंद करने की कोई योजना नहीं है। इसका मतलब है कि 100 और 200 रुपये के नोटों के साथ-साथ 500 रुपये के नोट भी एटीएम से मिलते रहेंगे।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि RBI नोटों की छपाई और प्रचलन पर निर्णय सरकार के परामर्श से लेता है, ताकि लोगों को लेन-देन में कोई समस्या न हो।
छोटे नोटों पर RBI का बयान
RBI ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें बैंकों और व्हाइट-लेबल ATM संचालकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि उनके एटीएम से नियमित रूप से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट निकलते रहें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि 500 रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे। बल्कि, यह कदम छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है ताकि लोगों के लिए रोजमर्रा के लेन-देन आसान हो सकें।
छोटे नोटों के लिए नई व्यवस्था कब लागू होगी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर, 2025 तक लगभग 75% ATM में 100 या 200 रुपये के नोटों के लिए कम से कम एक स्लॉट होगा। इसके बाद, 31 मार्च, 2026 तक 90% ATM में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। हालांकि, इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य 500 रुपये के नोटों पर बैन लगाना नहीं, बल्कि छोटे नोटों को अधिक सुलभ बनाना है।
फर्जी मैसेज का दावा
फर्जी व्हाट्सएप मैसेज वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि आरबीआई ने बैंकों को ATM से 500 रुपये के नोट निकालने बंद करने का आदेश दिया है। मैसेज में यह भी कहा गया था कि लोग अपने 500 रुपये के नोट खर्च कर दें क्योंकि जल्द ही ये नोट बंद हो जांगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
