नई दिल्ली, मार्च 10। तेजी और ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए शेयर बाजार से बढ़िया ऑप्शन कोई दूसरा नहीं। पर यहां जोखिम भी खूब रहता है। बात करें शेयर बाजार में मौजूद कंपनियों को यह आम तौर पर तीन कैटेगरी की होती हैं। लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप। ये वर्गीकरण कंपनियों की मार्केट कैपिटल के आधार पर किया जाता है। मगर कुछ कंपनियां माइक्रो कैप और नैनो कैप में भी आती हैं। ये वे कंपनियां होती हैं, जिनकी मार्केट कैपिटल 40-50 करोड़ रु या इससे भी कम हो। हालांकि ये कंपनियां तगड़ा रिटर्न दे सकती हैं। हम यहां आपको एक ऐसी ही कंपनी की जानकारी देंगे, जो बेहद कम मार्केट कैपिटल वाली है, पर उसने रिटर्न धमाकेदार दिया है।
गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन
गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन को 1993 में शुरू किया गया था। गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड गुजरात में कमर्शियल और हाउसिंग परियोजनाओं के विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ रियल एस्टेट डेवलपमेंट में लगी हुई है। यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जिसके शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। इसका कॉर्पोरेट कार्यालय अहमदाबाद, गुजरात राज्य में है। कंपनी का प्रबंधन निदेशक मंडल के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में किया जाता है जिसमें पेशेवर और अनुभवी व्यक्ति शामिल होते हैं।
खूब फैला है कारोबार
कंपनी के अनुसार इसका संगठन अत्यधिक कुशल और प्रोफिशिएंट पेशेवरों का एक संगठन है जिसमें बढ़ती रचनात्मकता और अपने संबंधित कार्य क्षेत्रों में बेहतर करने का उत्साह है। गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन के अनुसार इसकी टीम में कंस्ट्रक्शन के कई क्षेत्रों के साथ-साथ स्थिर संरचनाओं के सलाहकार और विशेषज्ञ भी शामिल हैं। कंपनी के पास रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक समृद्ध और विशाल अनुभव है।
कंपनी के शेयर का रिटर्न
6 महीनों में यह 8.78 रु के स्तर से 76.10 रु तक पहुंच गया। यानी 6 महीनों में गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन के शेयर ने 766.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को 8.66 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। 76.10 रु के स्तर पर कंपनी की मार्केट कैपिटल केवल 190.25 करोड़ रु है। 98.00 रु का स्तर इसके 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर है।
2022 में रिटर्न
2022 में यह 12.95 रु के स्तर से 76.10 रु तक पहुंचा है। यानी इस साल में गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन के शेयर ने 487.64 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को 5.87 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। 3.75 रु का स्तर इसके 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है।
1 साल का रिटर्न
इस शेयर ने 1 साल में भी खूब मालामाल किया है। 1 साल में पहले यह 3.90 रु के स्तर पर था, जबकि आज 76.10 रु पर है। यानी 1 साल में गुजरात क्रेडिट कॉर्पोरेशन के शेयर ने 1851.28 फीसदी का रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न का मतलब है कि इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रु को 18.5 लाख रु से भी अधिक बना दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
