नई दिल्ली, नवंबर 22। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसों की सुरक्षा की पूरी गारंटी भारत सरकार देती है। यही कारण है कि पोस्ट ऑफिस में जमा पैसों के ब्याज के मिलने की गारंटी होती है। इसीलिए अगर पोस्ट ऑफिस में किसी स्कीम में पैसे जमा करने पर हर माह ब्याज मिलता हो, तो उस पर पूरा भरोसा किया जा सकता है। ऐसी ही एक स्कीम है मंथली इनकम स्कीम यानी एमआईएस। इस स्कीम में पैसे जमा करके तय ब्याज 5 साल तक लगातार पाया जा सकता है। अगर आप इस स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो यहां पर इस स्कीम का पूरी डिटेल ले सकते हैं।
सबसे पहले जानें क्या है एमआईएस
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) की सुविध देता है। एमआईएस स्कीम में पैसे जमा करने के बाद हर माह निश्चत पैसा पाया जा सकता है। इस समय मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में 6.6 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। अगर एमआईएस में पैसा जमा किया जाए तो 5 साल तक लगातार ब्याज दिया जाता है।
ये हैं एमआईएस के अन्य फायदे
मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। हालांकि इस स्कीम में निवेश की ऊपरी सीमा है। एमआईएस में कोई व्यक्ति अकेले 4.5 लाख रुपये और संयुक्त नाम से 9 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है।
जानिए कितना मिलता है हर माह ब्याज
मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में अगर इस वक्त 1 लाख रुपये जमा कर दिया जाए तो 550 रुपये का ब्याज पाया जा सकता है। इसके अलावा एमआईएस पूरा होने पर जमा पैसा पूरा यानी 1 लाख रुपये वापस कर दिया जाता है।
जानिए कैसे खुलता है एमआईएस खाता
मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) खाता पोस्ट ऑफिस में खुलता है। एमआईएस खाता अकेले नाम से या संयुक्त नाम खुलता है। एमआईएस में न्यूनतम 1000 रुपये और उसके बाद 100 रुपये के गुणांक में पैसे जमा किए जा सकते हैं। लेकिन अधिकतम की सीमा से ज्यादा पैसा जमा नहीं किया जा सकता है।
ये हैं पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं की ब्याज दरें
5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
पीपीएफ : 7.1 फीसदी
किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
बचत खाता : 4 फीसदी
1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
जमा पैसे की पूरी गारंटी देती है सरकार
देश में केवल पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर ही सुरक्षा की पूरी गारंटी होती है। पोस्ट ऑफिस में जाम पैसा पर सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। इसीलिए पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा कभी भी डूब नहीं सकता है। वहीं दूसरी तरफ बैंक में जमा पैसे पर केवल 5 लाख रुपये की गारंटी होती है। इसका मतलब हुअ कि अगर बैंक में जमा पैसा 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो बैंक के फेल होने की दशा में केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
