GST IMPACT In Automobile Sector : गुड एंड सर्विस (Good And Service, GST) काउंसिल की 56वीं बैठक सितंबर के पहले हफ्ते में होने वाली है। इस संबंध में जीएसटी काउंसिल ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर 23 अगस्त को जानकारी साझा की थी। जीएसटी काउंसिल ने बताया था कि परिषद की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंब को दिल्ली में होगी।

जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले जीएसटी दरों में बदलाव को लेकर चर्चाएं गर्म हो गई हैं। दरअसल, बीते दिनों सरकार की ओर से जीएसटी दरों के स्लैब को घटाकर केवल दो स्लैब करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी और अब जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसपर मुहर लगने की उम्मीद की जा रही है।
लिहाजा, जीएसटी दरों के स्लैब में बदलाव का असर तमाम सेक्टर के चीजों के दामों में देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से दिवाली तक जीएसटी दरों में बदवाल की बात कही थी। फेस्टिव सीज़न चालू होने के बीच लोग खासकर दिवाली में बाइक या कार की खरीदारी करना पसंद करते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फेस्टिव सीजन में छोटी कारें और दोपहिया वाहन सस्ते हो सकते हैं।
तो ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली से पहले यदि जीएसटी स्लैब में बदलाव होता है तो कार या बाइक खरीदने पर आम लोगों को कितना फायदा होने की संभावना है...
जीएसटी स्लैब में बदलाव
केंद्र सरकार कारों और बाइक पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट करने की योजना बना रही है। अगर ऐसा हो जाता है, तो कार से लेकर बाइक तक की कीमत में 10 परसेंट तक की गिरावट आ सकती है। फिलहाल जीएसटी की चार स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) है। नए प्रस्ताव के तहत इसे घटाकर दो स्लैब (two-slab GST structure) 5% और 18% कर दिया जाएगा।
5% स्लैब में मेरिट गुड्स यानी ज़रूरी सामान आएंगे। 18% स्लैब में मानक वस्तुएं और सेवाएं (Statndard goods and services) होंगी। इसके अलावा, अल्ट्रा-लक्ज़री कारें और पाप-संबंधी प्रोडक्ट्स (sin goods) पर 40% तक का स्पेशल टैक्स लगेगा।
ऑटो सेक्टर में सेल्स में आई गिरावट
जीएसटी दरों में बदलाव से पहले इसका असर ऑटो सेक्टर पर दिखने लगा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेल्स में गिरावट देखी जा रही है। ट्रैक्टर्स की बिक्री में 32 परसेंट तक की गिरावट आई है जबकि टू-व्हीलर्स और ट्रकों की बिक्री में 6-7 परसेंट तक की गिरावट आई है। पैसेंजर कारों की बात करें तो इसकी बिक्री 1 परसेंट तक कम हुई है।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का मानना है कि अगर जीएसटी में कटौती की जाती है, तो दोपहिया वाहनों से लेकर छोटी कारों की बिक्री में उछाल देखने को मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि छोटी कारों और बाइक के लिए 28 परसेंट स्लैब को हटा लिया जाएगा।
बाइक या कार खरीदने पर कितनी होगी बचत?
मान लिजिए कि आप 10 लाख की कार खरीदते हैं तो इस पर जीएसटी 28 परसेंट के बजाए 18 परसेंट लगेगा। ऐसे में देखें तो आपको 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, अगर आप 1 लाख की बाइक खरीदते हैं तो 10,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। फिलहाल, यह अनुमान है, जीएसटी काउंसिल में जीएसटी दरों के स्लैब तय होने के बाद बचत कम या ज्यादा हो सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications