Gruha Laxmi Scheme: गृहलक्ष्मी योजना के अनुसार, 1.11 करोड़ परिवारों की महिला मुखिया को 2,000 रुपये हर माह दिए जाते हैं।
इस योजना के तहत, राज्य सरकार बीपीएल परिवारों की लगभग 1.1 करोड़ महिला मुखियाओं में से प्रत्येक को 2,000 रुपए देती है। गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस की पांच चुनाव पूर्व 'गारंटियों' में से एक रही है।

इस योजना का लाभ केवल वे परिवार ही उठा सकते हैं जो वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) और आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं।
योजना के अंत्योदय कार्डधारक भी पात्र हैं। अंत्योदय योजना गरीबों को सब्सिडी वाला भोजन देती है।
सरकार के अनुसार, गृहलक्ष्मी योजना का उद्देश्य परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संभालने वाली और आत्मनिर्भर जीवन जीने के सपने को साकार करने वाली राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
बेहद खास है यह योजना
यह योजना कर्नाटक की महिलाओं को उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवन स्तर में सुधार करने के लिए कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
इससे उनकी आर्थिक भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा और साथ ही कर्नाटक के समग्र विकास में योगदान मिलेगा।
इस योजना के लिए पिछले साल से 19 जुलाई से पंजीकरण शुरू हुआ था।
कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई?
एक परिवार में केवल एक महिला ही इस योजना की लाभार्थी होगी। आवेदक कर्नाटक का निवासी होना चाहिए।
गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) राशन कार्ड पर परिवार के मुखिया के रूप में सूचीबद्ध महिलाएं गृह लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हैं।
इसके अलावा पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती। वे सरकारी कर्मचारी या करदाता नहीं हो सकते और उनकी शादी किसी करदाता से नहीं हो सकती या वे किसी जमीन के मालिक नहीं हो सकते।
इस योजना के लिए ऐसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले गृह लक्ष्मी योजना की ऑपिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपको इसमें लॉग-इन करना होगा और फिर योजना के लिए आवश्यक जानकारी भरनी चाहिए और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
डॉक्यूमेंट्स चेक करने के बाद आपको इन्हें सबमिट करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रोसेस के लिए आपको ये सभी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पता प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस), पहचान प्रमाण(आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस), आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय) कार्ड), पासपोर्ट साइज फोटो। पति का आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र भी शामिल है।
राज्य सरकार पहले ही पांच 'गारंटियों' (चुनाव पूर्व वादे) में से तीन - 'शक्ति', 'गृह ज्योति' और 'अन्न भाग्य' - को लागू कर चुकी है और 'गृह लक्ष्मी' चौथी है।
आपको बता दें कि इसमें अन्य फायदे भी हैं जिसमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को दो हजार रुपये की मासिक सहायता, दो साल तक 18 से 25 साल की उम्र वाले प्रत्येक स्नातक बेरोजगार को हर महीने तीन हजार रुपये और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना का भत्ता, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के हर सदस्य को प्रत्येक महीने 10 किलो मुफ्त चावल, सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications