नई दिल्ली, जनवरी 15। शेयर बाजार में एक से बढ़कर एक शेयर हैं। ये शेयर बहुत ही अच्छा रिटर्न देते हैं। हालांकि काफी रेट वाले शेयर को आमतौर पर शेयर बाजार में पेनी स्टॉक कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन स्टॉक्स में निवेश जोखिम भरा होता है। लेकिन अगर कोई इनमें से अच्छे शेयर को छांट सके तो उसे बहुत ही फायदा हो सकता है। आज आपको ऐसे ही एक शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यह शेयर कभी 2 रुपये से कम पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन आज इसकी कीमत करीब 800 रुपये की हो गई है। आइये जानते हैं करोड़पति बनाने वाले शेयर के बारे में।
इस शेयर का नाम जीआरएम ओवरसीज
जीआरएम ओवरसीज के शेयर ने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। अगर देखा जाए इस शेयर में निवेश करने वालों को 10 साल में करीब 40,000 फीसदी से ज्यादा का फायदा मिला है। यह शेयर 10 साल में करीब 2 रुपये के रेट से बढ़कर 782.40 रुपये का हो गया है।
जानिए कितनी तेजी से बढ़ा इस शेयर का रेट
जीआरएम ओवरसीज के शेयर ने बीते 10 साल में लगातार काफी अच्छा रिटर्न दिया है। जीआरएम ओवरसीज के शेयर ने बीते 1 महीने में करीब 55 फीसदी की तेजी दर्ज की है। इस दौरान यह शेयर 505 रुपये के रेट से बढ़कर 782.40 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं बीते 6 माह में इस शेयर का रेट 156 रुपये के स्तर से बढ़कर 782.40 रुपये के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा 1 साल में 34.44 रुपये के स्तर से बढ़कर 782.40 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस शेयर का रेट बीते 5 साल में 4.49 रुपये से बढ़कर 782.40 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं अगर बीते 10 साल का हाल जाना जाए तो यह शेयर 1.93 रुपये (10 जनवरी 2012 का बंद रेट) से बढ़कर 782.40 रुपये (14 जनवरी 2022 को बंद रेट) के स्तर पर आ गया है। इस प्रकार इस शेयर ने निवेशकों का पैसा 10 साल में 405 गुना बढ़ा दिया है।
जानिए कैसे हुआ निवेशकों को तगड़ा फायदा
अगर किसी निवेशक ने जीआरएम ओवरसीज के शेयर में निवेश किया होगा तो उसे तगड़ा फायदा मिला होगा। इस शेयर ने एक माह में निवेशकों के 1 लाख रुपये को बढ़ाकर 1.55 लाख रुपये बना दिया है। वहीं अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस शेयर में निवेश किया होगा, तो उसका 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर अब 5 लाख रुपये हो गया है। वहीं एक साल पहले 1 लाख रुपये का किया गया निवेश अब 23 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा 5 साल पहले किया गया 1 लाख रुपये का निवेश अब 1.74 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अगर किसी ने आज से 10 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त करीब 4 करोड़ रुपये हो गई है।
जानिए 14 जनवरी 2022 को जीआरएम ओवरसीज के शेयर का रेट
14 जनवरी को शुक्रवार था, और यह शेयर बाजार का अंतिम कारोबारी दिवस था। इस दिन जीआरएम ओवरसीज का शेयर 1.26 फीसदी यानी 9.75 रुपये की तेजी के साथ 782.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने शुक्रवार को 734.05 रुपये का न्यूनतम स्तर और 810.95 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया है। वहीं इस शेयर ने एक साल के दौरान जहां 31.11 रुपये का न्यूनतम स्तर बनाया है, वहीं 898.90 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया है। शुक्रवार को इस शेयर में 228,568 शेयर की ट्रेडिंग हुई है।
More From GoodReturns

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
